ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च

Home / news / तेजस्वी यादव और चिराग पासवान साथ-साथ, बिहार में NDA की मुसीबत बढ़ने के...

तेजस्वी यादव और चिराग पासवान साथ-साथ, बिहार में NDA की मुसीबत बढ़ने के संकेत

10-Jul-2020 06:57 PM

PATNA  : आरजेडी नेता तेजस्वी प्रसाद यादव और लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान के सुर एक हो गये हैं. दोनों ने चुनावी तैयारियों में लगे नीतीश कुमार को घेरा है. अब सवाल ये उठ रहा है कि दोनों के सुर क्या बिहार में एनडीए का राग बिगाड़ने वाला है.


तेजस्वी ने चिराग पासवान की खबर को ट्वीट किया
दरअसल कल दिल्ली में लोक जनशक्ति पार्टी की बैठक हुई थी. बैठक में चिराग पासवान ने कहा था कि बिहार में अभी चुनाव कराने का सही वक्त नहीं है. बिहार में कोरोना का संकट लगातार गहराता जा रहा है. लिहाजा सरकार और सारे प्रशासनिक तंत्र को सबसे पहले कोरोन से निपटने और लोगों को राहत पहुंचाने की कोशिश करनी चाहिये.



आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने आज चिराग पासवान के इसी खबर को ट्वीट किया है. तेजस्वी ने कहा है कि बिहार ज्वालामुखी के दहाने पर बैठा है. आने वाले दिनों में कोरोना के कारण बिहार में असंख्य लोगों के मरने की आशंका है. इसके लिए नीतीश सरकार की लापरवाही जिम्मेवार है. नीतीश सरकार ने लोगों को मरने के लिए छोड़ दिया है.


तेजस्वी-चिराग दोनों ने की चुनाव स्थगित करने की मांग
बिहार में चुनाव स्थगित करने पर तेजस्वी प्रसाद यादव और चिराग पासवान के सुर एक हो गये हैं. ये सुर उस राग और ताल से अलग है जो बीजेपी और जेडीयू मिलकर गा रहे हैं. बिहार में कोरोना के भीषण खतरे के बीच बीजेपी और जेडीयू दोनों चुनावी तैयारियों में व्यस्त हैं. बीजेपी ताबड़तोड़ वर्चुअल रैली कर रही है. उधर नीतीश कुमार की पार्टी JDU भी इसी रास्ते पर है.


जबकि तेजस्वी प्रसाद यादव और उनकी पार्टी लगातार ये कह रही है कि बिहार में फिलहाल चुनाव कराने का माकूल समय नहीं है. बिहार में कोरोना का विस्फोट हो चुका है और इसका परिणाम बहुत बुरा होने जा रहा है. अब चिराग पासवान ने भी वहीं बातें कहीं. कम से कम इस मसले पर दोनों के सुर एक हो गये हैं.


चुनाव स्थगित करने का दबाव बढा
बिहार में चुनाव स्थगित करने की आरजेडी की मांग का पहले जेडीयू-बीजेपी नोटिस नहीं ले रहे थे. लेकिन अब उनकी सहयोगी पार्टी ने ऐसी ही मांग कर दी है. जाहिर है सरकार पर दबाव बढेगा. दरअसल नीतीश कुमार और बीजेपी दोनों कोरोना के दौर में ही बिहार में चुनाव कराने को बेताब है. उन्हें लग रहा है कि इस माहौल में चुनाव हुआ तो आरजेडी-कांग्रेस जैसी पार्टियां चुनाव अभियान में उनके सामने टिक नहीं पायेंगी. ऐसे में वे आराम से चुनाव निकाल ले जायेंगे.


क्या आगे भी मिलेंगे तेजस्वी और चिराग के सुर
ये जगजाहिर है कि चिराग पासवान नीतीश कुमार से बेहद नाराज हैं. वे इसे जाहिर करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. चिराग पासवान अपनी पार्टी को नये गठबंधन से लेकर अकेले चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहने को कह चुके हैं. ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या बिहार में तेजस्वी यादव और चिराग पासवान की जोड़ी बन सकती है. दोनों के बीच गठबंधन को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है. लेकिन राजनीति में संभावनायें कभी खत्म नहीं होती.