ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च

Home / news / अपना कोरोना टेस्ट कराएंगे तेजस्वी, बोले.. लापरवाही के कारण मुख्यमंत्री तक पहुंच गया...

अपना कोरोना टेस्ट कराएंगे तेजस्वी, बोले.. लापरवाही के कारण मुख्यमंत्री तक पहुंच गया है खतरा

04-Jul-2020 08:40 PM

PATNA : बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के कोरोना  पॉजिटिव पाए जाने के बाद सियासी गलियारे में हड़कंप मचा हुआ है। मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम समेत तमाम आला अधिकारियों का कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री खुद अपना टेस्ट सैंपल दे चुके हैं और अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी खुद का कोरोना टेस्ट कराने का फैसला किया है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि वह अपना कोरोना टेस्ट कराएंगे साथ ही साथ उन्होंने अपनी पार्टी के तमाम विधायकों और विधान पार्षदों को भी कोरोना टेस्ट कराने को कहा है।


विधान परिषद के सभापति के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी तक कोरोना का खतरा पहुंच जाने के बाद तेजस्वी यादव एक बार सरकार पर हमलावर हुए हैं। तेजस्वी यादव ने कहा है कि कोरोना के नाम पर बिहार में लगातार मजाक किया जा रहा है। बिहार सरकार ने कभी भी कोरोना वायरस के खतरे को गंभीरता से नहीं लिया। स्क्रीनिंग के नाम पर 9 करोड़ लोगों का आंकड़ा जारी कर दिया गया जो किसी मजाक से कम नहीं। बिहार के मुख्यमंत्री अगर इसे गंभीरता से लेते तो आज खुद उनतक खतरा नहीं पहुंचता। तेजस्वी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो बिहार में चुनाव की चिंता ज्यादा सता रही है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि चुनाव तो हम कभी भी लड़ लेंगे लेकिन मौजूदा चुनौती कोरोना से लड़ने की है।


तेजस्वी यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार को अभी भी चुनाव की चिंता छोड़ कर कोरोना से निपटने के बारे में सोचना चाहिए। तेजस्वी ने कहा है कि वह विधान परिषद में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए थे लेकिन मुख्यमंत्री और सभापति अवधेश नारायण सिंह के साथ एक बैठक में जरूर शामिल हुए थे। बिहार में अभी भी कोरोना टेस्ट नहीं हो पा रही हैं, टेस्टिंग की लगातार कमी है। प्राइवेट लैब में टेस्टिंग की कीमतें बहुत ज्यादा हैं,  सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिये। यह पूछे जाने पर की राज्य में क्वारंटाइन सेंटर बंद कर दिए गए..  तेजस्वी यादव ने कहा है कि में क्वारंटाइन सेंटर में बदइंतजामी थी लिहाजा उसका रहना नहीं रहना दोनों बराबर है।