ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार Bihar में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल और कट्टा लेकर नाचते दिखे बाराती, वीडियो वायरल ईद और बिहार दिवस को लेकर गांधी मैदान में तैयारियां तेज, 17 मार्च से आमलोगों की एंट्री बंद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का चौथा चरण, भागलपुर को मिली 441.32 करोड़ की योजनाओं की सौगात पटना के मसौढ़ी में मंदिर से करोड़ों की अष्टधातु मूर्तियां चोरी, 100 साल पुरानी प्रतिमाएं गायब Bihar LPG Crisis: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, कई अवैध सिलेंडर जब्त

Home / news / तेजस्वी यादव आज 7 चुनावी जनसभा करेंगे, नीतीश को रिटायरमेंट देने पर हैं...

तेजस्वी यादव आज 7 चुनावी जनसभा करेंगे, नीतीश को रिटायरमेंट देने पर हैं आमादा

17-Oct-2020 09:12 AM

PATNA : विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आमने-सामने हैं. कुर्सी की लड़ाई में तेजस्वी यादव लगातार नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं तो वहीं नीतीश भी तेजस्वी पर खूब तंज कस रहे हैं. तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को अब थका हुआ आदमी बताते हुए रिटायरमेंट लेने की सलाह दी है तो वहीं नीतीश कह रहे हैं कि अनुभवहीन लोगों को बिहार की बागडोर नहीं दी जा सकती.


आरोप-प्रत्यारोप के दौर के बीच में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज कुल 7 चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने वाले हैं. तेजस्वी यादव सुबह 11:20 पर बांका के अमरपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. तेजस्वी की दूसरी जनसभा एक 11:55 पर बांका के ही राजोन प्रखंड में होगी, जबकि तीसरी जनसभा 12:45 पर बांका के कोरोंदा मैदान में होगी.

इसके बाद तेजस्वी 1.30 बजे बांका के कटोरिया, 2:15 बजे  बेलहर के झामा मैदान, 3:00 बजे जमुई के झाझा के महात्मा गांधी हाई स्कूल  और 4:00 बजे जमुई के तारापुर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे.