Bihar News: घरेलू कलह से दंपति ने उठाया खौफनाक कदम, महिला की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर प्रेम-प्रसंग में विवाहिता की हत्या, गला काटकर शव कुएं में फेंका, 5 आरोपी गिरफ्तार रसोई गैस ब्लास्ट से 4 लोग झुलसे, अवैध रूप से रखा गया था 60 सिलेंडर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? शराबबंदी का हाल हुआ बेहाल: कंटेनर से करीब 40 लाख की शराब जब्त, इतनी बड़ी खेप कैसे पहुंची बिहार? पटना में रिसेप्शन पार्टी के दौरान डबल मर्डर का खुलासा, 24 करोड़ की जमीन के लिए दो भाईयों की गोली मारकर की गई थी हत्या Bihar crime news : अपराधियों ने किया बड़ा कांड, इस जगह घर के भीतर हत्या; इलाके में मचा हडकंप
21-Aug-2021 10:09 AM
PATNA : लालू परिवार में घमासान और ज्यादा तेज होता दिख रहा है. तेज प्रताप यादव अब अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के ऊपर सीधे-सीधे हमलावर हो गए हैं. तेज प्रताप यादव ने पहली बार तेजस्वी के ऊपर खुले तौर पर हमला बोला है. तेज प्रताप ने कहा है कि तेजस्वी यादव ऐसे वक्त में बिहार छोड़कर भागे हैं, जब राज्य की जनता बाढ़ से डूब रही है. तेज प्रताप ने आरोप लगाया है कि तेजस्वी के रणनीतिकार संजय यादव उन्हें बरगला कर दिल्ली ले गए हैं.
तेज प्रताप यादव ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव के ऊपर भी अब सवाल खड़ा कर दिया है. तेज प्रताप ने कहा है कि पिताजी दिल्ली में बैठे हैं. वह अगर सब कुछ देख रहे हैं. तो उन्हें दूध का दूध पानी का पानी करना चाहिए. इसके अलावे तेज प्रताप यादव ने जगदानंद सिंह के ऊपर भी जोरदार हमला बोला है. तेज प्रताप ने कहा है कि जगदानंद सिंह के माता-पिता ने सहित संस्कार नहीं दिया है. इतना ही नहीं तेज प्रताप ने यह भी कहा है कि जगदानंद सिंह शिशुपाल बनकर बैठे हुए हैं.
तेज प्रताप ने पूछा है कि आखिर तेजस्वी कौन से काम के लिए दिल्ली गए हैं. दिल्ली में घूमने फिरने मौज-मस्ती के लिए जाना जरूरी है या बाढ़ से डूबती जनता को मदद पहुंचाना. एक तरफ सरकार जहां बाढ़ प्रभावितों की मदद कर रही है. तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष का पर फर्ज नहीं निभा पा रहे.
तेज प्रताप ने कहा है कि वह दिल्ली जाकर अपने पिता लालू यादव से भी मुलाकात करेंगे. उन्होंने शिवानंद तिवारी पर भी हमला बोला है. तेज प्रताप ने कहा कि कृष्ण और अर्जुन के सामने महाभारत में जो आया था. उसका क्या हुआ था सबको याद होगा.