ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?

नीतीश को बाहर निकाल कर ही मानेंगे तेजस्वी, एक-एक दिन गिन रहे हैं

नीतीश को बाहर निकाल कर ही मानेंगे तेजस्वी, एक-एक दिन गिन रहे हैं

10-Jun-2020 11:13 AM

PATNA : कोरोनोवायरस संकट के बीच बिहार के मुखिया नीतीश कुमार के 85 दिन से घर से बाहर नहीं निकलने को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है. एक वार फिर से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर नीतीश कुमार पर हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने एक हैस टैग बिहार के सीएम गायब हैं भी अपने ट्वीट में लिखा है. 

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा है कि 'आदरणीय नीतीश कुमार जी, आज 85 दिन हो गए है. आग्रह है कि कृपया अब तो बाहर निकल प्रदेश की बदहाल चिकित्सा व्यवस्था,देश के सबसे धीमे कोरोना जाँच केंद्रों,बारिश के पानी से लबालब बिहार के एकमात्र कोरोना समर्पित अस्पताल का जायज़ा लीजिए. क्योंकि अब जनता कहने लगी है कि #BiharKaCmGayabHai '




बता दें कि कोरोना संकट के 84 वें दिन सीएम नीतीश कुमार अपने सरकारी बंगले से निकले और बीस मीटर की दूरी पर स्थित सरकारी कार्यालय संवाद पहुंचे. जहां उन्होंने कैबिनेट की बैठक की. इससे पहले ये बैठकें वीडियो  कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होती थीं. 

लालू परिवार के हमले के बाद सभी विपक्षी पार्टी के नेताओं ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला.सोशल मीडिया पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 85 दिन से नीतीश कुमार लापता हैं, ये लिखना शुरू कर दिया था.