बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
07-Nov-2019 09:56 PM
RANCHI : इस वक्त झारखंड के राजनितिक गलियारे से एक ताजा खबर सामने आ रही है. राजद नेता तेजस्वी यादव ने हेमंत सोरेन से मुलाकात की है. आरजेडी नेता ने हेमंत सोरेन से मुलाकात झारखंड चुनाव में महागठबंधन के बीच सीट शेयरिंग के मुद्दे पर बातचीत की. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई. चुनाव में रणनीति को लेकर भी दोनों दिग्गज नेताओं ने विचार विमर्श किया.
राजधानी रांची में दोनों के बीच हुई इस मुलाकात में तेजस्वी यादव ने झारखंड विधानसभा चुनाव में 14 सीटों पर लड़ने की इक्षा जाहिर की है. तेजस्वी ने हेमंत सोरेन से 14 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारने की बात कही. हालांकि सूत्र बताते हैं कि अभी इसबात पर मुहर नहीं लगी है. दोनों नेताओं के बीच काफी देर बातचीत जरूर हुई लेकिन अभी भी राजद सुप्रीमों की राय अहम मानी जा रही है.
झारखंड विधानसभा चुनाव में विपक्षी दलों के महागठबंधन के अंदर आरजेडी ने 14 विधानसभा सीटों पर दावेदारी पेश की है लेकिन सूत्रों के मुताबिक झारखंड मुक्ति मोर्चा आरजेडी को 5 से 7 सीटें ही देना चाहता है. हेमंत सोरेन के साथ मुलाकात में सीटों के तालमेल पर बातचीत के बाद तेजस्वी कल अपने पिता लालू यादव से रिम्स में मुलाकात करने जा रहे हैं. विपक्षी गठबंधन में सीटों के तालमेल पर कांग्रेस और जेएमएम के बीच अब तक बातचीत नहीं बन सकी है. ऐसे में लालू यादव के विचार काफी अहम मायने रखते हैं.