ब्रेकिंग न्यूज़

मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन

Home / news / रेल मंत्री पीयूष गोयल के दावे की तेजस्वी ने खोल दी पोल, रेल...

रेल मंत्री पीयूष गोयल के दावे की तेजस्वी ने खोल दी पोल, रेल एक्सीडेंट में मौत नहीं होने का दावा निकला झूठा

26-Dec-2019 09:22 AM

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रेल मंत्री पीयूष गोयल के दावे की पोल खोल कर रख दी है। पीयूष गोयल ने यह दावा किया था कि मौजूदा वित्तीय वर्ष में रेल दुर्घटना की वजह से किसी भी यात्री की मौत नहीं हुई। पीयूष गोयल ने बुधवार को ट्वीट किया था कि 166 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि मौजूदा वित्तीय वर्ष में किसी भी रेल यात्री की मौत दुर्घटना की वजह से नहीं हुई। 


तेजस्वी यादव ने रेल मंत्री पीयूष गोयल के इस दावे को गलत बताते हुए 3 फरवरी 2019 को सीमांचल एक्सप्रेस के हादसे की याद दिलाई है। पीयूष गोयल को रिट्वीट करते हुए जवाब दिया है कि बिहार में सीमांचल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हुई और रेलवे ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजा भी दिया।


3 फरवरी 2019 को बिहार के जोगबनी से दिल्ली आ रही सीमांचल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हुई थी जबकि 2 दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हुए थे। यह हादसा हाजीपुर बछवाड़ा रेल खंड के महनार और सहदोई स्टेशन के बीच सहदेई बुजुर्ग के पास हुआ था। हादसे में ट्रेन की 11 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। पीयूष गोयल ने भले ही रेल एक्सीडेंट में किसी की मौत नहीं होने का दावा कर दिया हो लेकिन तेजस्वी ने इस घटना की याद दिला कर उनकी जुबान बंद कर दी है।