ब्रेकिंग न्यूज़

पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी

Home / news / तेजस्वी ने फिर फोड़ा 'ट्वीट बम', कहा- दानव राज को सुशासन राज बताने...

तेजस्वी ने फिर फोड़ा 'ट्वीट बम', कहा- दानव राज को सुशासन राज बताने वाले दलाल चुप

07-Dec-2019 08:33 PM

PATNA: पॉलिटिक्स में ट्वीटर ब्वॉय की छवि बना चुके बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के ट्वीट 'बम' का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। तेजस्वी ने एक बाऱ फिर ट्वीट कर सीएम नीतीश पर हमला बोला है।

तेजस्वी ने ट्वीट में अखबार में छपी अपराध की खबरों की करतनों की तस्वीर चस्पां करते हुए लिखा है कि प्रिय साथियों, ये आज की पटना Edition की दुष्कर्म और बलात्कार अख़बारों की सुर्ख़ियाँ है बाक़ी बिहार के 5 संस्करणों में भी यही हाल है।उसके बाद अगले लाइन में सीएम नीतीश पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि  माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अपराध-बलात्कार पर आंख, कान, नाक और ज़ुबान नहीं खुल रही है।दानव राज को सुशासन राज का तमग़ा देने वाले दलाल चुप है।

इससे पहले तेजस्वी यादव ने बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी पर रेप के सवालों पर चुप्पी को लेकर ट्वीट 'बम' फोड़ा ।  ट्वीट कर तेजस्वी यादव ने उन्हें तालिबानी तक बता डाला।तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा है कि इन भगोड़े बड़बोले उपमुख्यमंत्री से अगर पत्रकार साथी किसी 20 वर्ष पूर्व की घटना पर कुछ पूछते तो बोलने से थकते नहीं। वहीं इसी ट्वीट में आग लिखते हुए तेजस्वी ने कहा कि नीतीश जी और सुशील मोदी को कर्म की चोट पड़ रही है।कल ही ये तालिबानी महोदय बिहार की तुलना अफ़ग़ानिस्तान से कर रहे थे लेकिन अपने कथित रामराज में ज़ुबान को लकवा मार गया।

राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं और सीएम नीतीश कुमार ने इसके लिए पॉर्न साइट्स को जिम्मेदार बताया है लेकिन डिप्टी सीएम सुशील मोदी के पास इन सवालों के जवाब नहीं हैं। उनसे शनिवार सुबह जब इस बारे में सवाल किए गए तो वह बिना जवाब दिए है निकल गए।