मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट
02-Mar-2022 02:18 PM
PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज बिहार विधानसभा में एनडीए सरकार को जमकर धोया. तेजस्वी ने नीतीश सरकार को सरकार की बजाय सर्कस बताते हुए कहा कि यहां अजीबोगरीब खेल चल रहा है. जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष कहते हैं कि बीजेपी से उनका गठबंधन परिस्थिति वश है. तेजस्वी यादव ने कहा कि आज बीजेपी के एक मंत्री और पूर्व मंत्री के बीच खुलेआम आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं.
सरकार का मंत्री कहता है कि उनकी बात अधिकारी नहीं सुनते हैं और वह इस्तीफे की पेशकश तक कर देता है. राज्य के अंदर जिस तरह सत्ता पक्ष के अंदर ही घमासान मचा है वह किसी तरह से कम नहीं है. तेजस्वी यादव ने कहा कि स्पीकर तक का सम्मान नहीं किया जा रहा. स्पीकर महोदय खुद कह चुके हैं कि थानेदार उनकी बात नहीं सुनता. बीजेपी विधायक हरी भूषण ठाकुर बचौल के बयान पर भी सदन में काफी देर तक हो हल्ला होता रहा. तेजस्वी ने कहा कि कोई मुसलमानों से मताधिकार का अधिकार छीनने की बात करता है और सरकार इस पर चुप रहती है. इस मामले को लेकर जब तेजस्वी ने मंत्री शाहनवाज हुसैन की चर्चा की तो उन्होंने भी सदन में तेजस्वी पर पलटवार किया.
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि देश का संविधान किसी से मताधिकार का हक छीनने की इजाजत नहीं देता. चाहे किसी भी दल को कितना भी बहुमत आ जाए. इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि यह बात आप पहले क्यों नहीं बोले जब बचौल जी यह बयान दे रहे थे. तेजस्वी यादव ने कहा कि इस सरकार की यही बात है कोई कुछ कहता है कोई कुछ. इसके बाद तेजस्वी यादव ने आरएसएस की भी चर्चा की.
तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार आरएसएस के बारे में क्या कहते थे. आज चुप्पी क्यों साधे हैं. आरएसएस पर टिप्पणी करने से विधानसभा अध्यक्ष मना किया कि किसी भी संस्था के बारे में ऐसी बात न करें. तेजस्वी फिर भी नहीं माने. इसके बाद बिहार के डिप्टी सीएम अपनी सीट पर खड़े हो गये और आपत्ति जताई. इसके बाद सदन में हंगामा बढ़ गया और सदन की कार्यवाही 2:45 तक स्थगित कर दी है.