ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार आंधी और ओलावृष्टि ने बरपाया कहर, गेहूं की तैयार फसल बर्बाद, मुआवजे की उठी मांग रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां

Home / news / तेजस्वी ने नीतीश सरकार को बताया भ्रष्ट, बोले.. विपक्षियों के क्षेत्रों से सौतेला...

तेजस्वी ने नीतीश सरकार को बताया भ्रष्ट, बोले.. विपक्षियों के क्षेत्रों से सौतेला व्यवहार करते हैं मंत्री

26-Jun-2021 12:13 PM

PATNA : बिहार के कई हिस्सों में हर साल जलजमाव से बनी स्थिति को लेकर विपक्ष सरकार पर सवाल खड़े करता आया है. बीते दिन शुक्रवार को हुई भारी बारिश के कारण एक बार फिर राजधानी समेत कई हिस्सों में पानी भर गया है. इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष ने एक बार फिर सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े किये हैं. तेजस्वी ने नीतीश सरकार को भ्रष्ट बताते हुए विपक्षी दलों के विधायकों के क्षेत्रों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है. 


तेजस्वी ने ट्वीट करते हुए कहा- 'विधानसभा में मैंने कटाव और बाढ़ संबंधित कई प्रश्न पूछे थे लेकिन भ्रष्ट नीतीश सरकार झूठे आश्वासन के सिवाय धरातल पर कोई ठोस कार्य नहीं करती. महीनों पहले चेताने के बावजूद सरकार ने कटाव रोकने के मजबूत उपाय नहीं किए. विपक्षियों के क्षेत्रों के साथ भ्रष्ट मंत्री सौतेला व्यवहार करते है.' इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा में पूछे गए सवालों की फोटो भी शेयर की है. 


आपको बता दें कि दिल्ली से तक़रीबन 2 महीने बाद पटना लौटते ही तेजस्वी काफी एक्टिव हो गए हैं. शुक्रवार को उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया था. वहां भी उन्होंने नीतीश सरकार को जमकर घेरा था और विपक्षियों के विधानसभा क्षेत्रों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया था.