Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च
09-Jul-2020 11:53 AM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासत में 15 साल बनाम 15 साल विकास के फर्क को दिखाया जा रहा है. जदयू ने बिहार के 15 साल बनाम 15 साल के फर्क के एजेंडें को अपना मुद्दा बनाया है तो वहीं विपक्ष भी इसका जवाब दे रहा है.
इसी क्रम में तेजस्वी यादव ने 15 साल के कथित विकास की कहानी का एक वीडियो ट्वीट किया है. यह वीडियो सीएम के गृह जिले नालंदा के इस्माइलपुर के इलाके का है,जिसमें खटिया पर प्रसुता को लेकर परिजन आ रहे हैं. पूछने पर बताते हैं कि रोड है ही नहीं तो ऐसे में यहां गाड़ी नहीं आ सकती है. इसलिए खटिया पर लेकर आना पड़ता हैं. वीडियो में लोग कहते हैं कि यहां के एमपी एमएलए ध्यान नहीं देते हैं. हमारे यहां बरसात में जाने का कोई साधन नहीं है. ऐसे में हमें मरीज या फिर गर्भवती महिलाओं को ऐसे ही लेकर जाना पड़ता है. इससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि ' 15 वर्षों के कथित विकास की साक्षात कहानी सुनिए और देखिए. गर्भवती महिला को एम्बुलेंस और सड़क नहीं होने के कारण खटिया पर अस्पताल ले ज़ाया जा रहा है. यह वीडियो 15 वर्षीय मुख्यमंत्री @NitishKumar जी के गृह ज़िला नालंदा का है, जहां वर्षों से इनके MLA/MP है. विज्ञापनी सरकार अब कुछ कहे.