चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
18-Mar-2020 01:35 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के पैंतरे बाजी पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि जीतन राम मांझी भूल चुके हैं कि उनके बेटे को कैसे एमएलसी बनाया गया था. तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने लोकसभा चुनाव में 3 सीटें जीतन राम मांझी के पार्टी को दी थी और विधानसभा उपचुनाव में भी एक सीट उनके उम्मीदवार के लिए छोड़ी थी, लेकिन अब भी लोग कोऑर्डिनेशन कमिटी कर रहे हैं.
तेजस्वी यादव ने जीतन राम मांझी की तरफ से लगातार की जा रही बयानबाजी पर जिस अंदाज में पलटवार किया है उससे यह साफ हो गया है कि फिलहाल आरजेडी महागठबंधन में सहयोगी दलों के दबाव में आने वाला नहीं है. तेजस्वी ने यह साफ कर दिया कि उनका सीधा लक्ष्य विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने का है और इसके लिए वह युवाओं को अपने साथ जोड़ेंगे.
इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने कहा कि लोग अभी कोऑर्डिनेशन कमिटी की मांग कर रहे हैं. कोऑर्डिनेशन कमिटी थी तभी को जीतन राम मांझी के बेटे को एमएलसी बनाया गया है. इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने हम पार्टी के कोऑर्डिनेशन कमिटी की मांग को खारिज कर दिया है.