LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर
22-Feb-2021 11:13 AM
PATNA : विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सदन में एक बार फिर से मैट्रिक का क्वेश्चन पेपर लीक होने का आरोप लगाते हुए सरकार से जवाब की मांग की है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में मैट्रिक परीक्षा मजाक बनकर रह गई है, सीबीएसई के पैटर्न पर बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा कराने का दावा करती है लेकिन हर दिन प्रश्न पत्र लीक हो रहा है.
तेजस्वी ने कहा है कि एक बार फिर से मैट्रिक का प्रश्न पत्र आज लिक हुआ है, इसके पहले भी सोशल साइंस का प्रश्न पत्र लीक हुआ था, उस दिन भी सरकार से हमने जवाब मांगा था. तेजस्वी ने विधानसभा अध्यक्ष से मांग रखी कि इस मामले पर कार्य स्थगन स्वीकार करते हुए सरकार से जवाब दिलवाया जाए. हालांकि विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष के इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया और उसके बाद प्रश्नोत्तर काल की कार्यवाही शुरू हो गई है. प्रश्नोत्तर काल की कार्यवाही के दौरान भी विधानसभा में हंगामा देखने को मिल रहा है.
गौरतलब है कि आरजेडी के विधायक लगातार वेल में आकर नारेबाजी कर रहे हैं और मैट्रिक के क्वेश्चन पेपर लीक मामले को लेकर विधानसभा में जबरदस्त हंगामा देखने को मिल रहा है.