Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च
14-Jul-2020 12:27 PM
PATNA : सरकार से लेकर जेडीयू और बीजेपी में कोरोना संक्रमण फैलने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा सवाल खड़ा किया है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री के परिवार समेत उनके आवास में 85 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए. बीजेपी के 75 नेता संक्रमित है उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के स्टाफ भी पॉजिटिव मिले हैं. मुख्य सचिव कार्यालय से लेकर सचिवालय तक के सरकारी कर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं. ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि बिहार में आम आदमी का क्या हाल होगा.
तेजस्वी ने कहा है कि अगर बिहार में मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री मंत्री सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी का क्या होगा. आपको बता दें कि तेजस्वी यादव बिहार में चुनावी तैयारी को लेकर पहले ही सवाल खड़े कर चुके हैं. तेजस्वी ने कहा है कि बिहार में मौजूदा हालात चुनाव कराने लायक नहीं है. ऐसे में बिहार के अंदर अगर जरूरत पड़े तो राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए.
मनोज झा ने सरकार पर साधा निशाना
तेजस्वी यादव के ट्वीट पर साथ आरजेडी के राज्यसभा सदस्य मनोज झा ने भी सरकार पर निशाना साधा है. कहा कि ‘’राजनीतिक महत्वाकांक्षा और चुनावी बिसात की चिंता में बिहार की चिंता को विलीन कर दिया गया...सनद रहे PM साहेब ने ही कहा था..'जान है तो जहान है'’