ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च

Home / news / तेजस्वी ने दी सुशील मोदी को खुली चुनौती, कहा- अगर डिप्टी सीएम के...

तेजस्वी ने दी सुशील मोदी को खुली चुनौती, कहा- अगर डिप्टी सीएम के दावे सही निकले तो राजनीति से ले लूंगा संन्यास

07-Jul-2020 09:47 PM

PATNA : कोरोना को लेकर ताबड़तोड़ दावे कर रहे बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने खुली चुनौती दे दी है. तेजस्वी ने कहा है कि अगर सुशील मोदी के दावे सही निकले तो वे राजनीति से संन्यास ले लेंगे. अन्यथा झूठे दावे कर रहे सुशील मोदी को राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिये.


कोरोना को लेकर तेजस्वी ने दी चुनौती
दरअसल बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने ट्वीटर कोरोना को लेकर बिहार सरकार की उपलब्धियों का आंकडा पेश किया. सुशील मोदी ने दावा किया कि बिहार में रोजाना 9 हजार सैंपल की जांच करायी जा रही है. इसके बाद तेजस्वी .यादव ने उन्हें सीधी चुनौती दी. तेजस्वी ने ट्वीट किया है “आदरणीय सुशील जी, सफेद झूठ और गुमराह करना आपका व्यक्त्वि और खानदानी संस्कृति रही है. लेकिन भगवान के लिए इस महामारी में फर्जी दावा न करें. चुनौती है कि आप साबित करें कि 7 मार्च से 7 जुलाई तक अगर किसी भी दिन 9 हजार जांच हुई है तो मैं राजनीति से सन्यास ले लूंगा. वरना आप ले लेंगे.”


news image


तेजस्वी ने पेश किये आंकड़े
तेजस्वी यादव ने बिहार में कोरोना की जांच के आंक़डे भी पेश किये हैं. नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि बिहार के स्वास्थ्य मंत्री कहते हैं कि रोजाना 10 हजार जांच हो रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री को आश्वासन दे गुमराह करते रहे हैं कि 20 हजार जांच करेंगे. हकीकत ये है कि आज तक 9 हजार जांच भी नहीं हुआ. तेजस्वी यादव ने पिछले तीन दिनों में कोरोना की जांच के आंकड़े पेश किये हैं.


05 जुलाई-6799 जांच

06 जुलाई-6213 जांच

07 जुलाई-5168 जांच


दरअसल तेजस्वी यादव ने कोरोना को लेकर बिहार सरकार की विफलता पर ताबड़तोड़ हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार की सरकार जानबूझ कर बिहार में कोरोना की जांच नहीं करा रही है . सरकार में बैठे लोग चुनाव की तैयारी में लगे हैं. बिहार में लाशों का ढ़ेर लगने की आशंका है लेकिन नीतीश कुमार अपने घर पर वेंटीलेटर युक्त अस्पताल बनवा रहे हैं. इसके बाद सुशील मोदी ने तेजस्वी यादव को ट्वीट के जरिये घेरने की कोशिश की थी. इसके जवाब में तेजस्वी ने खुली चुनौती दे डाली है.