Vaibhav Suryavanshi : अंडर-19 वर्ल्ड कप स्टार वैभव सूर्यवंशी अब 10वीं बोर्ड परीक्षा की चुनौती के लिए तैयार; जारी हुआ एडमिट कार्ड; जानिए किस सेंटर पर देंगे एग्जाम Civil Court Bomb Threat : सिविल कोर्ट को उड़ाने की फिर मिली धमकी, 24 घंटे के भीतर दूसरी बार कॉल से मचा हड़कंप Patna Traffic Update : पटना का इनकम टैक्स गोलंबर बदलेगा, ट्रैफिक व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा परिवर्तन; जानिए नीतीश सरकार का नया प्रोजेक्ट Bihar Budget Session : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र: महिला सुरक्षा पर हंगामे के आसार, आज कई विभागों से जुड़े सवालों पर होगी चर्चा Pahadi Saidpur Nala : पटना के पहाड़ी-सैदपुर नाले में गिरा छात्र: सुरक्षा घेरा ध्वस्त, निर्माण कार्य में लापरवाही से हुआ हादसा Bihar police dispute : होटल में खाने का पैसा मांगना पड़ा महंगा: मालिक से मारपीट का आरोप, SHO पर गंभीर सवाल; एसपी और डीआईजी से शिकायत Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी Teacher Vacancy 2026 : बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 46 हजार पदों के लिए BPSC ने जारी किया नोटिस, विज्ञापन जल्द
13-Feb-2021 09:32 AM
PATNA : पीएम मोदी से मुलाकात कर पटना लौटे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें पता ही नहीं कि उनके मंत्रिमंडल में शामिल 18 मंत्रियों के खिलाफ मुकदमा है. नीतीश कुमार से जब पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों ने इसे लेकर सवाल किया तो सीएम नीतीश ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं. उन्होंने सवाल पूछने वाले पत्रकार से कहा कि ये मामला आपलोग देंखे और ऐसी कोई जानकारी मिले तो उन्हें भी बताएं.
सीएम के इस बयान के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तंज करते हुए उन्हें महान कुर्सीवादी नेता बताया है. तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा कि 'बिहार के महान कुर्सीवादी मुख्यमंत्री को पता ही नहीं है कि उनके मंत्रिमंडल में शामिल 18 मंत्रियों के खिलाफ हत्या,लूट,भ्रष्टाचार, यौन शोषण,आर्म्स एक्ट,चोरी,जालसाजी,धोखाधड़ी जैसे गंभीर आपराधिक मामले दर्ज है? क्या इतने भोले-भाले मुख्यमंत्री को कुर्सी पर बने रहने का नैतिक अधिकार है?'
बिहार के महान कुर्सीवादी मुख्यमंत्री को पता ही नहीं है कि उनके मंत्रिमंडल में शामिल 18 मंत्रियों के खिलाफ हत्या,लूट,भ्रष्टाचार, यौन शोषण,आर्म्स एक्ट,चोरी,जालसाजी,धोखाधड़ी जैसे गंभीर आपराधिक मामले दर्ज है? क्या इतने भोले-भाले मुख्यमंत्री को कुर्सी पर बने रहने का नैतिक अधिकार है? pic.twitter.com/AraPkRtBR0
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) February 13, 2021
बता दें कि सामाजिक संस्था एडीआर ने बिहार के मंत्रियों को लेकर आंकड़े जारी किये हैं. एडीआर ने दावा किया कि नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल 18 मंत्रियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं. बिहार सरकार में शामिल 14 मंत्रियों पर गंभीर आपराधिक आरोपों हैं. एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी के 57 प्रतिशत मंत्री, जेडीयू के 27 प्रतिशत मंत्री आपराधिक मामलों के आरोपी हैं. इसके अलावा वीआईपी पार्टी के एकमात्र मंत्री मुकेश सहनी और हम के संतोष कुमार सुमन पर भी आपराधिक मामला दर्ज है.
इसे लेकर ही शुक्रवार को पत्रकारों ने नीतीश कुमार से सवाल पूछा कि उनके 18 मंत्रियों के खिलाफ मुकदमा है. इस सवाल पर नीतीश कुमार ने पत्रकारों से कहा कि “आपलोग न देखियेगा किस पर क्या मामला है. पूरा देखिये. हमने नहीं देखा है. अगर ऐसी बात होगी तो हमको भी जरा बताइयेगा. हमको भी जानकारी दीजियेगा. ऐसा तो नहीं लग रहा है कोई.”