ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर

Home / news / बिहार में कैसे आएगा रामराज्य? तेजस्वी यादव ने बताया..

बिहार में कैसे आएगा रामराज्य? तेजस्वी यादव ने बताया..

05-Aug-2020 06:54 PM

PATNA : अयोध्या में श्री राम मंदिर की आधारशिला रखी गई और तमाम राजनीतिक दल के नेताओं ने इसको लेकर अपने अपने शब्दों में प्रतिक्रियाएं दी। लगभग हर कोई भगवान राम के मंदिर निर्माण का स्वागत कर रहा है लेकिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अयोध्या राम मंदिर का नाम लिए बगैर यह बताया है कि बिहार में खुशहाली कैसे आएगी। तेजस्वी यादव ने बताया है कि अगर बिहार में स्कूल कॉलेज अस्पताल को चमकता हुआ देखना चाहते हैं तो इसके लिए क्या करना होगा। 


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक ट्वीट करते हुए लिखा है "जिस दिन आप जाति-धर्म से ऊपर उठकर अपना वोट सामाजिक-आर्थिक समानता व सौहार्द, पढ़ाई-लिखाई, कमाई-दवाई और सिंचाई के नाम पर देना शुरू करेंगे तब से आपके स्कूल-कॉलेज भी चमकेंगे, हॉस्पिटल और स्वास्थ्य केंद्र भी चमकेंगे, खेत-खलिहान लहलाएंगे और जीवन ख़ुशहाल होगा।"


दरअसल तेजस्वी यादव ने ट्वीट यह बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर किया है। तेजस्वी यादव ने इस ट्वीट के साथ पीले रंग की टीशर्ट पहने अपनी तस्वीर भी शेयर की है। आपको बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन के दौरान सब कुछ पीला कर दिया गया था। भगवान श्रीराम को पितांबर रंग पसंद है और इसी वजह से अयोध्या को पीले रंग में सराबोर कर दिया गया। तेजस्वी यादव ने इस मौके पर आज पीले रंग की टी-शर्ट पहनी लेकिन साथ ही साथ संकेतों में उन्होंने यह बता दिया है कि अगर बिहार में बदलाव लाना है तो फिर जाति धर्म से ऊपर उठकर लोकतंत्र के लिए अधिकार का इस्तेमाल करना होगा।