ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी

Home / news / चुनाव के पहले तेजस्वी मुसीबत मोल लेना नहीं चाहते, बाहरी नेताओं के लिए...

चुनाव के पहले तेजस्वी मुसीबत मोल लेना नहीं चाहते, बाहरी नेताओं के लिए फिल्टर लगा दिया

18-Aug-2020 12:26 PM

PATNA : सोमवार को पूर्व मंत्री श्याम रजक राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हुए श्याम रजक की घर वापसी के तुरंत बाद जेडीयू ने आरजेडी के 3 विधायकों को अपने यहां सदस्यता दे दी। इसमें दो विधायक ऐसे थे जिन्हें आरजेडी पहले ही बाहर का रास्ता दिखा चुके थे। जेडीयू ने आरजेडी को एक के बदले तीन वाले स्ट्रोक के साथ जवाब दिया लेकिन तेजस्वी यादव इस हमले से घबराहट में नहीं हैं। 


आरजेडी के अंदरूनी सूत्र बता रहे हैं कि तेजस्वी यादव चुनाव के पहले कोई नई मुसीबत मोल नहीं लेना चाहते। आरजेडी का दामन थामने वाले नेताओं की वेटिंग लिस्ट लंबी है बावजूद इसके तेजस्वी ठोक बजाकर हर नेता की एंट्री करना चाहते हैं। तेजस्वी यादव ने इसके लिए फिल्टर लेवल भी तैयार कर लिया है। तेजस्वी वैसे विधायकों या नेताओं को ही आरजेडी में लेना चाह रहे हैं जिनकी छवि जनता के बीच बढ़िया हो। 


तेजस्वी यादव को ऐसा लगता है कि सरकार की नाराजगी का खामियाजा सत्ता पक्ष के विधायकों को भी उठाना पड़ सकता है लिहाजा अगर उन्हें आरजेडी का टिकट दिया गया तो फिर पार्टी को नुकसान पहुंचेगा। बड़ी मुश्किल यह भी है कि बाहर से आए नेताओं को ज्यादा टिकट देने पर पार्टी के पुराने नेता और कार्यकर्ता नाराज हो सकते हैं। तेजस्वी के इस फिल्टर पॉलिटिक्स पर देखिए फर्स्ट बिहार की स्पेशल रिपोर्ट।