ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Home / news / तेजस्वी को जवाब देने वाले विधायक नीतीश को पसंद आ गए, विधानमंडल में...

तेजस्वी को जवाब देने वाले विधायक नीतीश को पसंद आ गए, विधानमंडल में देखकर अपने काफिले को रोक दिया

03-Mar-2021 05:47 PM

PATNA : विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच टक्कर को कई बार देखा जा चुका है. लेकिन आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को विधानसभा में जेडीयू के विधायक विनय चौधरी ने जबरदस्त तरीके से काउंटर किया. शिक्षा विभाग पर सदन में चर्चा के दौरान तेजस्वी यादव को जेडीयू विधायक विनय चौधरी ने जोरदार जवाब दिया. 


विधानसभा की कार्यवाही खत्म होने के बाद नीतीश कुमार विधानमंडल परिसर से रवाना हो रहे थे. तभी अचानक उन्होंने कबीर वाटिका के पास खड़े जेडीयू विधायक विनय चौधरी को देखा. विनय चौधरी पूर्व मंत्री और जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार से कबीर वाटिका के पास गुफ्तगू कर रहे थे. नीतीश कुमार ने दोनों को देखकर अपनी गाड़ी रुकवा दी. 


इसके बाद नीतीश कुमार ने काफिले का रूप मुड़ा और विधान परिषद की तरफ से जाकर विनय चौधरी और नीरज कुमार से बातचीत की. आपको बता दें कि बुधवार को विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बुधवार बेनीपुर के विधायक विनय चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी की शिक्षा पर सवाल उठाया. विधायक विनय चौधरी ने कहा कि लालू यादव ने अपनी सरकार में चरवाहा विद्यालय खुलवाया था, लेकिन उस विद्यालय में तेजस्वी यादव नही पढ़े. विनय चौधरी ने विधायक श्रेयसी सिंह को भी इसके लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने सदन के अंदर इस बात का खुलासा किया कि तेजस्वी यादव सरकारी स्कूल या चरवाहा विद्यालय में न पढ़कर दिल्ली के बड़े कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ाई की.


शिक्षा पर उठे सवाल के जवाब में तेजस्वी यादव ने न सिर्फ अपनी बल्कि लालू-राबड़ी के ज्यादातर बच्चों के शिक्षा-दीक्षा की कहानी बेनीपुर विधायक विनय चौधरी को सुना दी. तेजस्वी ने कहा कि उनकी ज्यादातर बहनें और उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव सरकारी स्कूल में पढ़े हैं. तेजस्वी ने कहा कि मैं स्कूल में पढ़ा हूं और मेरी डिग्री फर्जी नहीं है.