महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार
02-Oct-2020 07:04 AM
PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले महागठबंधन का महापेंच सुलझता नहीं दिख रहा है। दिल्ली में माथापच्ची करने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरुवार की देर रात तक पटना लौट आए। पटना पहुंचने के बाद लगातार यह चर्चा बनी रही कि कांग्रेस के नेता तेजस्वी यादव से मिलने उनके आवास जा सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पटना पहुंचने के बाद बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने एक बार फिर से आरजेडी को नसीहत दे डाली है।
शक्ति सिंह गोहिल ने कहा है कि महागठबंधन के अंदर सीट बंटवारे पर हो रही देरी नुकसानदेह साबित हो सकती है। गोहिल ने कहा कि लालू प्रसाद यादव से कांग्रेस के पुराने रिश्ते रहे हैं और आरजेडी को यह नहीं भूलना चाहिए। गोहिल के मुताबिक अगर लालू यादव जेल से बाहर होते तो हालात ऐसे ना होते। लालू यादव इन सारी चीजों को बेहतर तरीके से सुलझा लेते और उनकी कमी फिलहाल सहयोगी दलों को खल रही है। शक्ति सिंह गोहिल ने कहा है कि कई बार ऐसा होता है की नेतृत्व के आसपास रहने वाले लोग उसे गुमराह करते हैं। गोहिल का निशाना तेजस्वी यादव को लेकर था। तेजस्वी यादव को लेकर गोहिल बहुत ज्यादा उम्मीद पाले नहीं बैठे हैं लेकिन कांग्रेस को इस बात का भरोसा है कि लालू यादव सारी बातों को सुलझा देंगे।
हालांकि शक्ति सिंह गोहिल ने यह स्पष्ट तौर पर कहा है कि अगर आरजेडी अपने अड़ियल रवैया से नहीं छोड़ती है तो वैसी स्थिति में कांग्रेस ने अपना प्लान तैयार कर रखा है। बिहार कांग्रेस प्रभारी ने कहा है कि विधानसभा चुनाव को लेकर हम अन्य विकल्पों पर भी विचार कर रहे हैं और अगर आरजेडी अपने रुख में बदलाव नहीं करती है तो कांग्रेस से भी एक राजनीतिक दल है और हम विधानसभा चुनाव अपने तरीके से लड़ेंगे। गोहिल ने सीधे तौर पर कहा है कि अकेले लड़ने का परिणाम क्या रहा है यह आरजेडी भी जानती है और आंकड़े भी यह बताते हैं कि कांग्रेस का प्रदर्शन कैसा रहा है। हालांकि कांग्रेस को उम्मीद है कि जल्द ही सीट शेयरिंग पर आरजेडी अपनी ज़िद छोड़ देगी।