बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग Bihar News : सड़क पर बवाल! बाइक टकराते ही भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश BIHAR BHUMI : मुंगेर जनसंवाद में फरियादी ने विजय सिन्हा के सामने लिया ताकतवर नेता का नाम, भड़के सिन्हा बोले- “मेरे बाबू जी भी गलत होंगे तो नहीं छोड़ूंगा” दिल्ली में रहकर बिहार की नौकरी: जांच में खुला बड़ा राज, 10 साल तक विभाग को लगाती रही चूना; अब जाल में फंसी शातिर शिक्षिका निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर BIHAR NEWS : दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला भोजपुर, युवक की हत्या से मचा हड़कंप
19-Jul-2022 07:32 AM
DESK: चावल, दूध, दही समेत कई अन्य चीजों पर 5% जीएसटी बढ़ाए जाने के बाद तेजस्वी यादव ने सरकार पर जमकर हमला बोला था, जिसका अब बीजेपी ने करारा जवाब दिया है। भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को पाठ पढ़ाते हुए कहा है कि कुछ खाद्य पदार्थों पर जीएसटी बढ़ाने का निर्णय न प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है, न केंद्र सरकार का, बल्कि यह फैसला उस जीएसटी काउंसिल का है, जिसमें सभी राज्यों के वित्त मंत्री शामिल होते हैं।
सुशील मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से आरजेडी पर हमला बोला है। मोदी ने कहा है, बिहार में राजद को इस मुद्दे पर कांग्रेस और टीएमसी से सवाल पूछना चाहिए। जीएसटी बढ़ाने पर विपक्ष दोहरा रवैया अपना रहा है। जीएसटी काउंसिल में कांग्रेस, टीएमसी, माकपा और आम आदमी पार्टी की राज्य सरकारों के वित्त मंत्रियों ने टैक्स बढ़ाने का कोई विरोध नहीं किया, जबकि इनकी पार्टी मीडिया में विरोध प्रकट कर चेहरा चमका रही है।
वहीं सुशील कुमार मोदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि वे टैक्स बढ़ाए जाने का विरोध कर रहे हैं, तो बतायें कि क्या राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसे कांग्रेस शासित राज्यों ने काउंसिल की बैठक में इसका विरोध किया था ?
गौरतलब है कि सोमवार को खाने पीने की कई चीजों के साथ इलाज पर भी 5% जीएसटी बढ़ा दिए गए, जिसके बाद आरजेडी नेता और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था, "मोदी जी और उनकी सरकार ने भारत के लोगों को फिर से ठग लिया, गरीबों के इस्तेमाल में आने वाली दूध-दही इत्यादि पर 5% टैक्स (जो कि कहा गया था कि टैक्स-फ्री रहेगा) और अमीरों के हीरे पर 1.5% टैक्स.."