ब्रेकिंग न्यूज़

पकौड़ी लेने गया पति, लौटकर आया तो सीट खाली! बस स्टैंड से प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए

तेजस्वी को लंबे अरसे बाद आ गई राघोपुर की याद, ट्विटर पर भी हुए एक्टिव

23-Aug-2019 06:28 PM

By 2

PATNA : लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद बिहार की राजनीति से गायब हुए तेजस्वी यादव को लंबे अर्से बाद राघोपुर की याद आ गई है. रात के अंधेरे में पटना पहुंचने के बाद तेजस्वी यादव अब एक्टिव मोड में दिखना चाहते हैं. इसी सिलसिले में तेजस्वी यादव काफी लंबे अरसे बाद आज अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर के दौरे पर हैं. तेजस्वी यादव यहां राजद की सदस्यता अभियान कार्यक्रम में भाग लेंगे. गुपचुप तरीके से पटना लौटने के बाद से तेजस्वी यादव खुद को पॉलिटकली एक्टिव करने की कोशिश में लगे हैं. स्टेशन रोड के दुध मार्केट पहुंचकर तेजस्वी ने यह मैसेज दे दिया कि वो अब बिहार की राजनीति में सक्रिय हो गए हैं. ट्विटर पर भी एक्टिव हुए तेजस्वी लंबे अरसे बाद पटना पहुंचने के बाद अब तेजस्वी यादव ट्विटर पर भी एक्टिव हो गए हैं. तेजस्वी अब पहले की तरह ट्वीट कर नीतीश सरकार पर फिर से पुराने अंदाज में हमला बोलने लगे हैं. अब देखना है कि तेजस्वी की वापसी के बाद बिखरे पड़े राजद कार्यकर्ता जमीन स्तर पर कितने एक्टिव हो पाते हैं. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट