बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
11-Oct-2021 08:09 PM
PATNA : परिवार में लगी आग को बुझाने दिल्ली से पटना पहुंची राबड़ी देवी की मुलाकात आज अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव से हो गयी. एक दिन पहले राबड़ी देवी तेजप्रताप के घर से बैरंग वापस लौटी थीं. आज तेजप्रताप अपनी मां से मिलने पहुंचे वह भी तब जब भाई तेजस्वी घर में नहीं थे. लेकिन अंदर जो कुछ हुआ उससे यही संकेत मिल रहा है कि परिवार में लगी आग के बुझने के आसार बेहद कम हैं.
तेजस्वी की गैरमौजूदगी में मां-बेटे की मुलाकात
तेजप्रताप यादव सोमवार की शाम लगभग साढ़े सात बजे अपनी मां राबड़ी देवी से मिलने उनके आवास पर पहुंच गये. मां के साथ ही रहने वाले तेजस्वी उस वक्त घर में मौजूद नहीं थे. तेजस्वी स्व. शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा के निकाह में शामिल होने सिवान गये हुए थे. शाम के साढ़े सात बजे तेजप्रताप की गाड़ी राबड़ी देवी के आवास के अंदर घुसी और फिर तकरीबन 17 मिनट में वापल बाहर निकल गयी. राबड़ी आवास के गेट के बाहर खडे मीडियाकर्मी रोकते रह गये लेकिन तेजप्रताप बगैर कुछ बोले वहां से निकल गये.

क्या हुई राबडी और तेजप्रताप में बात
फर्स्ट बिहार ने ये पता लगाने की कोशिश की कि तेजप्रताप के राबडी आवास में जाने के बाद क्या हुआ. पता चला कि मां-बेटे में अकेले में बात हुई. लेकिन इस दौरान तेजप्रताप यादव का चेहरा तमतमाया हुआ था. चेहरे पर तनाव साफ दिख रहा था. वे जोर से कुछ बोल रहे थे लेकिन दूर खड़े लोगों तक आवाज साफ नहीं आ रही थी. बेटा मां के पास पहुंचा था वह भी लंबे अर्से बाद लेकिन न कुछ खाया और न पिया. तनाव भरे चेहरे के साथ ही तेजप्रताप यादव बाहर निकले और गाड़ी पर सवार होकर निकल गये. एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उस वक्त राब़ड़ी देवी के आवास में कई ऐसे लोग मौजूद थे जिनका तेजप्रताप यादव से पुराना वास्ता रहा है. लेकिन तेजप्रताप यादव ने ज्यादातर लोगों से हाल-चाल पूछने की भी औपचारिकता नहीं निभायी.