ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर

Home / news / तेजस्वी की धार से गदगद हैं बड़े भाई तेज, बोले.. शाबाश अर्जुन

तेजस्वी की धार से गदगद हैं बड़े भाई तेज, बोले.. शाबाश अर्जुन

04-Aug-2020 08:44 AM

PATNA : विधानसभा चुनाव के पहले और मानसून सत्र की बैठक में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की धार देखकर उनकी पार्टी गदगद है. तेजस्वी यादव ने मानसून सत्र में कोरोना और बाढ़ जैसी आपदा पर जो संबोधन किया वह बेहद आक्रामक और सधै हुआ था. तेजस्वी का हमला इतना तेज और सटीक था कि सरकार को जवाब नहीं मिल रहा था. मानसून सत्र की बैठक के दौरान तेजस्वी हर जगह छाए रहे. विधानसभा में उनका यह अंदाज पहली बार लोगों को देखने को मिला.


छोटे भाई तेजस्वी की धार को देखकर बड़े भाई तेजप्रताप भी गदगद हैं. तेज प्रताप यादव ने आधी रात को ट्वीट करते हुए लिखा शाबाश अर्जुन ज्ञान भवन में अपनी ओजस्विता से सुशासनी राक्षसों को असल ज्ञान का प्राप्त करवाने हेतु अथाह आशीर्वाद। दरअसल तेजस्वी यादव मानसून सत्र के दौरान जब सरकार पर हमला बोल रहे थे. तब तेजप्रताप उनकी ठीक बगल में बैठे थे. तेजप्रताप भी बीच-बीच में उठकर नीतीश सरकार पर हल्ला बोल रहे थे लेकिन तेजस्वी का भाषण इतना दमदार था कि वह भी एक टक अपने छोटे भाई को सुनते रहे.


तेजस्वी यादव के दमदार भाषण के बाद देर रात तक आरजेडी के नेता उनके भाषण को सोशल मीडिया पर शेयर करते र.हे फर्स्ट बिहार पर किए गए लाइव टेलीकास्ट वाली तस्वीरों को शेयर करते हुए पार्टी के पूर्व सांसद बुलो मंडल, विधायक के मोहम्मद नैमतुल्लाह, तनवीर हसन, पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने तेजस्वी के भाषण पर अपनी प्रतिक्रिया दें सबने एक सुर में तेजस्वी यादव के अंदाज की तारीख की है. 16 विधानसभा का अंतिम सत्र खत्म हो गया और जनता के बीच जाने के पहले सदन में तेजस्वी यादव ने जो प्रदर्शन किया है वह वाकई लंबे वक्त तक याद रखा जाएगा.