ब्रेकिंग न्यूज़

सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा

Home / news / तेजस्वी के लिखे पत्र पर आरसीपी ने दिया जवाब, अपने परिवार का शासनकाल...

तेजस्वी के लिखे पत्र पर आरसीपी ने दिया जवाब, अपने परिवार का शासनकाल देख लें नेता प्रतिपक्ष

19-Jan-2021 12:47 PM

PATNA : बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था के मसले पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चंद दिनों पहले नीतीश कुमार को पत्र लिखा था. तेजस्वी यादव ने बिहार में खराब लॉ एंड ऑर्डर को लेकर नीतीश कुमार को सलाह दी थी कि वह मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ दें. तेजस्वी यादव ने कहा था कि नीतीश कुमार अपराधियों के सामने फेल साबित हो रहे हैं और उन्हें अब कुर्सी पर नहीं बने रहना चाहिए.

तेजस्वी यादव के इस पत्र पर जेडीयू अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने पलटवार किया है. आरसीपी सिंह ने नेता प्रतिपक्ष को जवाब देते हुए कहा है कि तेजस्वी यादव को अपने माता-पिता का कार्यकाल याद कर लेना चाहिए. उनके परिवार के शासनकाल में बिहार में किस तरह नरसंहार हुआ यह सबको याद है. आरसीपी सिंह ने कहा कि तेजस्वी अपना घिसा पिटा  कैसेट बजाना बंद करें.

जेडीयू अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार को चिट्ठी लिखने से पहले तेजस्वी यादव को यह समझ लेना चाहिए कि मुख्यमंत्री का ओहदा क्या है. नीतीश कुमार इंजीनियर हैं और उन्हें पत्र लिखने वाले तेजस्वी यादव के पास मैट्रिक की भी डिग्री नहीं है. तेजस्वी यादव किससे चिट्ठी लिखवा रहे हैं. इस बात का उन्हें जवाब देना चाहिए. तेजस्वी को  बिहार के विकास की चिंता है तो सकारात्मक सुझाव दें सरकार उनकी मांगों पर विचार करेगी.