बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
13-Feb-2020 10:13 AM
PATNA : लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के कभी खासम खास रहे अभिनंदन यादव ने अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अभिनंदन ने पुलिस कंप्लेन में आरोप लगाया है कि तेजस्वी यादव ने उनके साथ बदसलूकी की और गाली-गलौज भी किया। अभिनंदन ने तेजस्वी से अपनी जान को खतरा बताते हुए पटना के एसएसपी को लिखित शिकायत दी है।
अभिनंदन यादव का चेहरा लालू परिवार के लिए नया नहीं है। अभिनंदन कभी तेज प्रताप यादव के साथ साए की तरह मौजूद रहता था लेकिन ऐश्वर्या और तेज प्रताप प्रताप प्रकरण के बाद अभिनंदन की इंट्री लालू परिवार में बंद हो गई। बाद में अभिनंदन का एक ऑडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वह आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साथ बातचीत करता पाया गया।
