पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार Bihar में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल और कट्टा लेकर नाचते दिखे बाराती, वीडियो वायरल ईद और बिहार दिवस को लेकर गांधी मैदान में तैयारियां तेज, 17 मार्च से आमलोगों की एंट्री बंद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का चौथा चरण, भागलपुर को मिली 441.32 करोड़ की योजनाओं की सौगात पटना के मसौढ़ी में मंदिर से करोड़ों की अष्टधातु मूर्तियां चोरी, 100 साल पुरानी प्रतिमाएं गायब Bihar LPG Crisis: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, कई अवैध सिलेंडर जब्त
22-Oct-2020 12:27 PM
PATNA : तेजस्वी यादव के बेरोजगारी कार्ड के खिलाफ बीजेपी के बाद अब जेडीयू भी काउंटर करने के लिए मैदान में उतर गया है. जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ताओं ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तेजस्वी यादव के बेरोजगारी कार्ड की हवा निकालने की कोशिश की है.जदयू प्रवक्ता अजय आलोक के साथ-साथ निहोरा प्रसाद और कमल लो पांडेय ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आरजेडी के तरफ से रोजगार को लेकर किए गए दावों पर हमला बोला है
जदयू प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आजकल 10 लाख रोजगार देने का वादा करते फिर रहे हैं, लेकिन बिहार की जनता जानना चाहती है कि आखिर नौकरी के एवज में लालू यादव का परिवार लोगों से क्या लेगा. अजय आलोक ने कहा है कि लालू यादव के परिवार का रिकॉर्ड यही रहा है कि वह नौकरी के बदले लोगों से संपत्ति लिखवाती आ रही है.
हजारों लोगों से नौकरी के बदले संपत्ति लेने में एक्सपर्ट लालू फैमिली ने किस तरह पटना में मॉल बनवाने के लिए खेल खेला, यह बात बिहार की जनता जानती है. विधान परिषद के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी से लेकर सैकड़ों हजारों लोग ऐसे हैं जिनसे लालू यादव के परिवार में संपत्ति ली. अब बिहार की जनता एक बार फिर से लालू यादव के परिवार को यह मौका नहीं देना चाहती.