ब्रेकिंग न्यूज़

PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें” Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीर Bihar News: खंभे पर चढ़े थे बिजली ठीक करने… अचानक दौड़ा करंट, वार्ड सदस्य की दर्दनाक मौत नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव

Home / news / तेजस्वी बोले-बिहार में डरावने हालात, कौन- कब- किसे- कैसे और क्यों मार दे...

तेजस्वी बोले-बिहार में डरावने हालात, कौन- कब- किसे- कैसे और क्यों मार दे कोई नहीं जानता

05-Feb-2021 11:16 AM

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार बिहार सरकार पर हमलावार हैं. तेजस्वी यादव यह लगातार कह रहे हैं कि बिहार में विधि व्यवस्था नाम की चीज खत्म हो गई है. 

शुक्रवार की सुबह  ट्वीट कर नेता तेजस्वी ने लिखा कि 'बिहार में बहुत ही डरावने हालात है. कौन, कब, किसे, कैसे और क्यों मार दे कोई नहीं जानता? सुपौल, मुजफ्फरपुर,भागलपुर,नालंदा, सासाराम,पटना,समस्तीपुर जहां देखिए लूट, खून,बलात्कार, गोलीबारी, मर्डर, हत्या, हत्या और हत्या ही हत्या। बिहार में सरकार और विधि व्यवस्था नाम की चीज है ही नहीं? 

इसके बाद तेजस्वी यादव ने दूसरे ट्वीट में लिखा कि 'सरकार से क़ानून व्यवस्था पर सवाल पूछिए तो वो हड़प्पा काल की बात करते है. धरना-प्रदर्शन किजीए तो नए फ़रमान जारी करते है. दबाव डालिए तो लीपापोती के लिए किसी को भी बलि का बकरा बना देते है. थके और कमजोर मुख्यमंत्री की कोई नहीं सुन रहा. अपराधी और माफिया राज कर रहे है.' 

एक और ट्वीट कर तेजस्वी ने लिखा कि गांधीवाद की दिखावटी बात करने वाले जेपी आंदोलन से निकले कथित नेता की तानाशाही के चर्चे और पर्चे अब विदेशों में छप रहे है. सोशल मीडिया पर लिखने से जेल,धरना-प्रदर्शन करने पर नौकरी से वंचित करने के तुगलकी फरमान सुनाए जा रहे है. लोकतंत्र की जननी बिहार को NDA सरकार अपमानित कर रही है.