Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त
28-Jan-2020 11:08 AM
PATNA: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को खुला चैलेंज किया है. तेजस्वी ने नीतीश कुमार को अकेले चुनाव लड़ने की चुनौती दी है. तेजस्वी ने कहा है कि अगर नीतीश कुमार ने 15 सालों में बिहार में विकास किया है तो फिर उन्हें अकेले चुनाव लड़ने में डर क्यों लगता है.
तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा है कि आपके चेहरे पर तो सरकारें बनती है ना? फिर अकेले चुनाव लड़ने में क्या डर? अगर आपने 15 वर्ष कथित विकास किया है तो लड़िए अकेले? नीतीश कुमार को आड़े हाथों लेते हुए तेजस्वी ने कहा है कि मुख्यमंत्री जी, अपने मंत्रिमंडल में शामिल BJP के 11 मंत्रियों और ज्ञानी-ध्यानी उपमुख्यमंत्री को दिल्ली दौड़ाइये. अगर ये लोग आपके अपमान, बेबसी और लाचारी को देखकर भी अपनी पार्टी से बिहार को केंद्रीय मदद दिलाने में असफ़ल है तो इन्हें मंत्रिमंडल से तुरंत बर्खास्त करिए. बिहार का अहित सोचने वाले ऐसे नाकारा मंत्रियों को हटाने में किस बात का डर? आपके चेहरे पर तो सरकारें बनती है ना? फिर अकेले चुनाव लड़ने में क्या डर? अगर आपने 15 वर्ष कथित विकास किया है तो लड़िए अकेले?
बीजेपी के साथ गठबंधन करने पर भी तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार ने आपको इतना कमज़ोर और मजबूर कर दिया है कि आप ख़ुशी-ख़ुशी आर्टिकल 370, तीन तलाक़, सीएए, एनआरसी और एनपीआर का समर्थन कर रहे है और साथ ही साथ बिहार का वित्तीय नुक़सान भी झेल रहे है. अच्छा हुआ देश की आवाम ने इस बहाने आपकी सिद्धांतहीन कुर्सीवादी राजनीति और वर्षों से छद्म धर्मनिरपेक्ष होने के प्रपंच को पहचान लिया है. तेजस्वी ने कहा है कि माननीय मुख्यमंत्री जी, कुर्सी ख़ातिर अपमानित होने और बिहार का नुक़सान करने से अच्छा है राजभवन जाकर आप इस्तीफ़ा दे दिजीए.