ब्रेकिंग न्यूज़

UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन

मिशन-2020 में जुटे तेजस्वी, शनिवार को बुलाई RJD विधायक दल की बैठक

07-Feb-2020 12:16 PM

PATNA: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसे लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला के मामले में जेल की सजा काट रहे हैं, लिहाजा लालू प्रसाद के छोटे बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के कंधों पर बिहार विधानसभा चुनाव की बड़ी जिम्मेदारी है.


मिशन-2020 की तैयारी में तेजस्वी यादव जुट गये हैं. तेजस्वी ने शनिवार को आरजेडी विधायक दल की बैठक बुलाई है. इस बैठक में आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी. विधानसभा चुनाव को लेकर सभी विधायकों के साथ रणनीति तैयार की जाएगी.


आरजेडी विधायक दल की बैठक शनिवार यानी कल दोपहर 1 बजे 10 सर्कुलर रोड आवास पर बुलाई गई है. बैठक में पूर्व सीएम राबड़ी देवी भी मौजूद रहेंगी. ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि इस बैठक में जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी करने पर भी फैसला हो जाएगा.