ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : कागजों में शराबबंदी, जमीन पर मौत का खेल! सारण कांड ने खोली पोल, जहरीली शराब से 5 मौत; ADG ने खुद की पुष्टि Bihar weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे...

Home / news / तेजस्वी जी, आपको सिपाही की नौकरी नहीं मिलेगी, भैया तेजप्रताप को बहाली में...

तेजस्वी जी, आपको सिपाही की नौकरी नहीं मिलेगी, भैया तेजप्रताप को बहाली में भेज दीजिये, JDU नेता अजय आलोक का बयान

27-Feb-2020 07:35 PM

PATNA: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की बेरोजगारी यात्रा पर जेडीयू नेताओं का तंज जारी है. आज जेडीयू नेता अजय आलोक ने तेजस्वी यादव पर तंज कसा है. अजय आलोक ने कहा है कि तेजस्वी यादव को सिपाही की नौकरी भी नहीं मिल सकती. हां, तेजप्रताप यादव को सिपाही बनवा सकते हैं जो तेजस्वी चाहते भी हैं.


अजय आलोक का ट्वीट

अजय आलोक ने ट्वीट कर तेजस्वी पर हमला बोला है. अपने ट्वीट में अजय आलोक ने कहा है

"अरे भाई तेजस्वी यादव, आप सुना कह रहे थे की सरकार में लाखों पद ख़ाली हैं और सिपाही के 50k पद हैं लेकिन भई सिपाही भर्ती में भी न्यूनतम शिक्षा दसवी पास होना अनिवार्य हैं !!! तो यह आपके बूते की तो बात हैं नहीं तो फिर काहे परेशान हो ?हाँ भैया को भेज सकते हो और यही चाहते भी हो"

जाहिर तौर पर अजय आलोक ने तेजस्वी यादव की शैक्षणिक योग्यता को लेकर तंज कसा है. तेजस्वी यादव ने अपने चुनावी शपथ पत्र में खुद को नौंवी पास बताया है. वहीं ट्वीट में तेजप्रताप और तेजस्वी के बीच अंदर ही अंदर चल रहे घमासान पर भी कटाक्ष किया गया है.

गौरतलब है कि तेजस्वी यादव इन दिनों बेरोजगारी यात्रा पर हैं. राज्य सरकार पर युवाओं को रोजगार नहीं देने का आरोप लगा कर वे ताबड़तोड़ हमला कर रहे हैं. कल भी विधानसभा में तेजस्वी ने आंकडों के जरिये सरकार पर 7 करोड़ युवाओं को रोजगार देने में विफल रहने का आरोप लगाया था. हालांकि बाद में नीतीश कुमार ने आंकड़े जारी कर कहा कि उनकी सरकार ने लालू-राबड़ी सरकार की तुलना में कई गुणा ज्यादा लोगों को नौकरी दी है.