अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
21-Dec-2020 05:26 PM
PATNA : विधानसभा चुनाव की समीक्षा बैठक के दौरान तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी के उन नेताओं को जवाब दे दिया जो लालू यादव का नाम लेकर तेजस्वी पर निशाना साध रहे थे. आरजेडी की समीक्षा बैठक में तेजस्वी बोले-लालू जी ने मुझे पार्टी चलाने की पूरी छूट दे दी है. अब पार्टी पुराने ढर्रे से नहीं चलेगी, पार्टी चलाने का तौर-तरीका बदलेगा.
आस्तीन के सापों ने हराया
तेजस्वी यादव ने आज विधानसभा चुनाव परिणाम की समीक्षा के लिए पार्टी की बैठक बुलायी थी. बैठक में वे बोले-हमें दुश्मनों ने नहीं आस्तीन के सांपों ने हराया है. पार्टी के अंदर भीतरघात ने आरजेडी को सत्ता से दूर कर दिया. अब पार्टी को चलाने का तौर तरीका बदलेगा. तेजस्वी ने कहा कि पार्टी को चलाने का जो पुराना अंदाज रहा है उससे काम नहीं चलने वाला, लिहाजा अब तरीका बदलेगा. पिछली दफे संगठन में उन्होंने फेर-बदल किय़ा था, संगठन में आरक्षण दिया गया था. अब उसमें भी समीक्षा के बाद भारी फेरबदल की जरूरत होगी.
तेजस्वी ने कहा कि संगठन को लेकर पार्टी के नेता कार्यकर्ता अपना माइंड क्लीयर कर लें. जिन्हें चुनाव लड़ना है वे पार्टी में पदाधिकारी नहीं बने. चुनाव को लेकर उन्होंने सब की रिपोर्ट तैयार की थी. उस रिपोर्ट को लालू जी के सामने रख दिया गया है. लालू जी ने उन्हें पार्टी चलाने की पूरी छूट दे दी है. अब जो करना है तेजस्वी को ही करना है.
अगले साल हो सकता है चुनाव
तेजस्वी ने अपने नेताओं से कहा कि वे इस गलतफहमी में न रहें कि चुनाव खत्म हो गया है और पांच साल बाद चुनाव होगा. 2021 में भी बिहार में विधानसभा का चुनाव हो सकता है. लिहाजा पार्टी को उसी तरीके से तैयारी करनी चाहिये.