ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र

Home / news / बिहार में कोरोना से मर रहे हैं लोग, बाढ़ से पब्लिक परेशान, दोनों...

बिहार में कोरोना से मर रहे हैं लोग, बाढ़ से पब्लिक परेशान, दोनों विभाग के मंत्री समेत पूरा मंत्रिमंडल रैली में मस्त

19-Jul-2020 02:38 PM

PATNA: तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है. तेजस्वी ने कहा कि एक तरफ बिहार की जनता कोरोना से तड़प-तड़प कर मर रही है तो दूसरी तरफ बाढ़ से लोग बेहाल है. लेकिन दोनों विभागों के मंत्री को इससे कोई लेना देना नहीं है. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा रैली करने में मस्त हैं. 


आम आदमी की सुध लेने वाला कोई नहीं

तेजस्वी यादव ने कहा कि ‘’अव्यवस्था के चलते बिहार में लोगों की तड़प-तड़प कर जान जा रही रही है. प्रशासन के महत्वपूर्ण लोग संक्रमित हो चुके है.आम आदमी की कहीं कोई सुध लेने वाला नहीं है. लोग बाढ़ से बेहाल हो मर रहे है लेकिन सूबे का जलसंसाधन मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री सहित पूरा मंत्रिमंडल वर्चुअल रैली में मस्त है.’’


नीतीश कुमार हो गए हैं अदृश्य

तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला और कहा कि ‘’ग़ाफ़िल नीतीश सरकार बेपरवाही, लापरवाही, निर्लज्जता, नैतिकता, समयनिष्ठा, सत्यनिष्ठा, कर्तव्यपरायणता और ग़ैर ज़िम्मेवारी के सारे पैमाने तोड़ चुकी है. सरकार के मुखिया स्वयं कई दिनों से अनजान कारणों से निष्क्रिय और अदृश्य है. कोरोना के चलते बिहार में त्राहिमाम है.’’