ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / इरादे क्या हैं लालू के लाल के? सदन से गायब तेजस्वी यादव पार्टी...

इरादे क्या हैं लालू के लाल के? सदन से गायब तेजस्वी यादव पार्टी के स्थापना दिवस में भी नहीं पहुंचे

06-Jul-2019 01:56 PM

By 2

PATNA: 34 दिनों से हाइड एंड सीक का खेल खेल रहे तेजस्वी प्रसाद यादव ने आज फिर नया मसाला दे दिया. आज फिर से विधानसभा से गायब तेजस्वी यादव अपनी पार्टी के स्थापना दिवस समारोह में ही नहीं पहुंचे. अपनी पार्टी के उत्तराधिकारी की गैरहाजिरी में राबडी देवी ने राजद के स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन किया. लालू के एक और लाल तेजप्रताप यादव भी उद्घाटन समारोह में देर से ही पहुंचे. लालू परिवार में कौन सी खिचड़ी पक रही है? सियासी गलियारे में ये सवाल लगातार उठ रहा है. आज फिर सवालिया निशान बड़ा हो गया. तेजस्वी प्रसाद यादव आज फिर विधानसभा नहीं पहुंचे. लोगों को लगा कि वे राजद स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों में लगे होंगे. पार्टी कार्यालय में ही ये समारोह आयोजित था. लेकिन तेजस्वी वहां भी नहीं पहुंचे. समारोह के उद्घाटन के लिए तयशुदा समय के तकरीबन आधे घंटे बाद तक तेजस्वी का इंतजार होता रहा. लेकिन उनका अता पता नहीं था. हार कर राबड़ी देवी ने अपने उत्तराधिकारी की गैरमौजूदगी में ही समारोह का उद्घाटन किया. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मंच से ही राबड़ी देवी ने तेजस्वी को फोन भी लगवाया. लेकिन वे नहीं पहुंचे. हमारे खबर लिखने तक राजद नेताओं के भाषण का दौर जारी था और राजद के सियासी कुनबे के वारिस तेजस्वी का कोई अता पता नहीं था. तेजप्रताप का भी अलग तेवर राजद के स्थापना दिवस समारोह में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव भी देर से ही पहुंचे. उद्घाटन हो चुका था, तेजप्रताप यादव पार्टी कार्यालय पहुंचे और सीधे राष्ट्रीय अध्यक्ष के चैंबर में जा बैठे. फिर उन्हें बाहरी कैंपस में चल रहे कार्यक्रम से बुलावा आया और तब वे मंच पर जाकर बैठे.