सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा
04-Jan-2021 02:37 PM
PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव नए साल में जल्द वापसी करने वाले हैं. तेजस्वी यादव से जुड़ी जो ताज़ा खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक अगले एक से दो दिनों में नेता प्रतिपक्ष पटना पहुंच जाएंगे. दरसअल आरजेडी के अंदरखाने से जो सूत्र जानकारी दे रहे हैं उसके मुताबिक तेजस्वी यादव 14 जनवरी यानी मकर संक्रांति के बाद धन्यवाद यात्रा पर निकलने वाले हैं. खरवास का महीना खत्म होते ही तेजस्वी बिहार में राजनीतिक तौर पर सक्रिय हो जाएंगे.
इसे लेकर राजद ने अपने जिला स्तरीय पदाधिकारियों को अलर्ट पर रखा है. मकर संक्रांति के बाद धन्यवाद यात्रा पर नेता प्रतिपक्ष निकलने वाले हैं. धन्यवाद यात्रा के दौरान राजद वोटर्स को बेहतर समर्थन देने के लिए आभार व्यक्त करते हुए मध्यावधि चुनाव को ध्यान में रखते हुए समर्थन भी मांगेगा.
हालांकि अभी यह साफ नहीं किया गया है कि धन्यवाद यात्रा कहां से शुरू होगी. लेकिन अभी कैमूर और चंपारण को लेकर विमर्श चल रहा है. कैमूर में बेहतीन प्रदर्शन रहा है इसलिए पार्टी यहां से धन्यवाद कार्यक्रम का शुरूआत कर सकती हैं. दरअसल धन्यवाद यात्रा के जरिये राजद संभावित मध्यावधि चुनाव के मद्देनजर अपनी ताकत बढ़ाने के लिए इस्तेमाल कर सकता है .