Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च
07-Jul-2020 09:11 AM
PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पिछले दिनों विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद अपना टेस्ट कराए जाने की बात कही थी. तेजस्वी यादव ने टेस्ट कराया या नहीं इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई हो, लेकिन अब उनके ऊपर कोरोना संक्रमण का नया खतरा मंडरा रहा है. दरअसल तेजस्वी यादव पिछले दिनों एक शादी समारोह में शामिल हुए थे और इसीलिए नेता प्रतिपक्ष संक्रमण के रडार पर हैं.

तेजस्वी यादव 29 जून को एक पूर्व एमएलसी के परिवार में आयोजित शादी समारोह में शामिल हुए थे. शादी समारोह में आरजेडी के महानगर अध्यक्ष महताब आलम भी शामिल हुए थे. तेजस्वी यादव जब मंच पर पहुंचे तो महताब आलम भी उनके साथ थे. अब आरजेडी नेता महताब आलम कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं महताब आलम को होटल पाटलिपुत्र में आइसोलेशन के अंदर रखा गया है. लेकिन उनके संपर्क में आने वाले आरजेडी नेताओं के ऊपर कोरोना संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है.

तेजस्वी यादव के अलावे महताब आलम ने आरजेडी के सीनियर लीडर अब्दुल बारी सिद्दीकी से भी मुलाकात की थी. सिद्धकी को प्रधान महासचिव बनाए जाने पर महताब आलम उन्हें बधाई देने पहुंचे थे. महताब आलम पटना में पार्टी के प्रमुख नेता हैं लिहाजा वह सभी बड़े नेताओं के संपर्क में थे. राहत की बात यह है कि पार्टी के स्थापना दिवस समारोह में वह शामिल नहीं हुए थे. क्योंकि उनकी तबीयत बिगड़ गई थी.