ब्रेकिंग न्यूज़

Police Knife Attack : बिहार पुलिस महकमे में शर्मनाक घटना, दरोगा ने चाकू से सिपाही पर किया हमला; पढ़िए क्या रही वजह PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में उम्मीदवारों पर सख्ती, इलेक्शन लड़ने के लिए यह दो चीजें अनिवार्य PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में उम्मीदवारों पर सख्ती, इलेक्शन लड़ने के लिए यह दो चीजें अनिवार्य Police Clash : सरपंच की पिटाई के बाद ग्रामीणों और पुलिस में हिंसक झड़प, फायरिंग का भी आरोप; SSP ने दिया अपडेट Patna Crime News: पटना में कुख्यात अपराधी की हत्या से सनसनी, बदमाशों ने घर के बाहर मारी गोली; ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप Patna Crime News: पटना में कुख्यात अपराधी की हत्या से सनसनी, बदमाशों ने घर के बाहर मारी गोली; ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप Bihar news : बिहार में जिला जज का असामयिक निधन, 6 महीने में पहले हुई थी पोस्टिंग; जांच में लगी फॉरेंसिक टीम Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप बिहार से बड़ी खबर: दिगम्बर धर्मशाला के कमरे से 4 जैन सैलानियों के शव बरामद, वारदात से इलाके में सनसनी

तेजस्वी यादव ने वारिस पठान को गिरफ्तार करने की मांग, बोले AIMIM है BJP की B टीम

तेजस्वी यादव ने वारिस पठान को गिरफ्तार करने की मांग, बोले AIMIM है BJP की B टीम

21-Feb-2020 09:03 AM

PATNA: भड़काऊ बयान देने वाले AIMIM के वारिस पठान को तेजस्वी यादव ने गिरफ्तार करने की मांग की है. कहा कि इस तरह का बयान निंदनीय है. AIMIM बीजेपी की बी टीम की तरह काम कर रही है.

अनुराग ठाकुर को भी करे गिरफ्तार

तेजस्वी ने बीजेपी नेता और केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर और परवेश वर्मा जैसे नेताओं को भी गिरफ्तार करने की मांग की है. कहा कि जो भी भड़काऊ टिप्पणी करता है उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए. बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान ठाकुर और शर्मा ने सीएए का विरोध करने वालों को गोली मारने की बात की थी. जिसको लेकर खूब राजनीति हुई थी. विवाद इतना बढ़ा की चुनाव आयोग तक मामला पहुंचा. जिसके कारण दोनों को प्रचार से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.

वारिश ने दिया था विवादित बयान

 वारिस पठान ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि "ईट का जवाब पत्थर से देना अब हमलोग सीख गए हैं, बस हमें एकजुट रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा, "वे हमें बताते हैं कि हमने अपनी महिलाओं को सामने रखा है, अरे केवल शेरनी बाहर आई है और आप पहले से ही पसीना बहा रहे हैं. आप समझ सकते हैं कि अगर हम सब एक साथ आए तो क्या होगा. 15 करोड़ हैं मगर 100 के ऊपर भारी हैं. याद रख लेना. "