Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीर Bihar News: खंभे पर चढ़े थे बिजली ठीक करने… अचानक दौड़ा करंट, वार्ड सदस्य की दर्दनाक मौत नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव बिहार में नशे के नेटवर्क पर बड़ा वार… 12 हजार से ज्यादा कफ सिरप जब्त, 4 गिरफ्तार वैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तार बेतिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप, पति और ससुर गिरफ्तार
25-Sep-2020 11:13 AM
PATNA: तेजस्वी यादव ने कृषि बिल को लेकर केंद्र सरकार और नीतीश कुमार पर हमला बोला. तेजस्वी ने कहा कि हर बार नीतीश कुमार पहले समर्थन करते हैं और फिर पलटी मार लेते हैं. कृषि बिल पर भी पलटी मार रहे हैं.
बिहार के बेरोजगार तैयार
तेजस्वी ने चुनाव की तैयारी पर कहा कि बिहार के किसान, बेरोजागर सबसे अधिक चुनाव को लेकर तैयार है. चुनाव होने के बाद ये सरकार को जवाब देंगे. जो सरकार ने वादा किया था वह वादा पूरा नहीं कर पाई. बिहार के विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला. मोतिहारी का चीनी मिल नहीं खुला. इसको खोलने के लिए वादा किया गया था.
तेजस्वी ने कहा कि नोटबंदी, सीएए पर लोकसभा और राज्यसभा में समर्थन किया. जब हमलोगों ने विरोध किया तो दबाव में आकर विरोध करने लगे. हर बार पलटी मारते हैं. किसानों और बेरोजगारों के साथ आरजेडी मजबूती के साथ खड़ी है. इसके कारण ही हमलोगों ने भारत बंद का विरोध किया.
सीट शेयरिंग पर जल्दबाजी क्यों
तेजस्वी यादव ने कहा कि सीट शेयरिंग के मुद्दे पर इतनी जल्दीबाजी क्यों है. अभी किसी भी राजनीतिक दल ने अपना सीट शेयरिंग कर दिया है कि हम हड़बड़ाजाएं. तेजस्वी यादव ने महागठबंधन में सहयोग दलों के नाराजगी पर कहा कि मुझे इस पर कुछ नहीं कहना है. उपेंद्र कुशवाहा के नाराजगी पर कहा कि सम्मान सबको चाहिए सम्मान अगर दीजिएगा तब भी सम्मान मिलेगा.