ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / नीतीश कुमार ने 2 विधानसभा चुनाव में जनादेश का किया अपमान, बिहार को...

नीतीश कुमार ने 2 विधानसभा चुनाव में जनादेश का किया अपमान, बिहार को बना दिया फुटबॉल

19-Sep-2020 11:21 AM

PATNA:  बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश ने बिहार को बर्बाद कर दिया है. 

तेजस्वी यादव ने कहा कि अपनी सत्ता लोलुपता के लिए विगत दो विधानसभा चुनावों में उन्होंने जनादेश का अपमान कर और बिहार का फ़ुटबॉल बनाकर राज्य को बर्बाद कर दिया है. विगत एक दशक में उन्होंने बिहार में ऐसी कोई पार्टी नहीं छोड़ी जिससे उन्होंने गठबंधन कर धोखा ना दिया हो. अबकी बार जनता सबक सिखाएगी. 

सुशील मोदी का ट्वीट किया शेयर

तेजस्वी यादव ने 6 साल पुराना एक ट्वीट शेयर किया है. जिसमें सुशील कुमार मोदी का बयान है. जिसमें सुशील कुमार मोदी कह रहे है कि नीतीश कुमार के कारण बिहार में राजनीतिक अस्थिरता का माहौल. उस बयान को शेयर करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि आपके बातों से वह पूर्णत: सहमत है. 

बेरोजगारी बड़ा मुद्दा

तेजस्वी यादव ने कहा कि बेरोज़गारी बड़ा मुद्दा है. हर जात-धर्म के युवा सरकार प्रदत्त बेरोज़गारी से तंग है. बिहार के युवा इस बार विकास, अच्छी शिक्षा, चिकित्सा, विधि व्यवस्था और रोजगार के मुद्दे पर युवा सरकार चुनेंगे. वह सरकार जो युवाओं के सपनों, आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को समझकर उन्हें पूरा करना जानती है.