अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
22-Sep-2020 12:36 PM
PATNA : किसान बिल के मुद्दे पर विपक्ष ने मोदी सरकार की घेराबंदी और तेज कर दी है. बिहार चुनाव में भी किसान बिल को मुद्दा बनाने की तैयारी शुरू हो गई है. बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने किसान बिल को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि इतनी हड़बड़ी में किसान बिल पास करवाया गया उससे जाहिर होता है कि इसमें कुछ न कुछ गड़बड़ी है.
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि एनडीए की सरकार ने अन्न दाताओं को फंड दाताओं की कठपुतली बनाकर रख दिया है. इस सरकार को किसान और किसान की जान की रत्ती भर भी परवाह नहीं है.
25 सितंबर तो उतरेंगे सड़क पर
तेजस्वी ने कहा कि इस बिल के कारण किसानों में काफी गुस्सा है. जिस तेजी से बिल पास हुआ है उससे साफ लग रहा है कि इससे बड़ा घोटाला है. इसको भी नीजि हाथों में बेच दिया गया है. इसके खिलाफ 25 सितंबर को हमलोग सड़क पर उतरेंगे. किसानों को शोषण किया जाएगा और निजी क्षेत्रों को फायदा होगा. जो खाद पर नियंत्रण सरकार का था वह बिचौलियों के हाथों में आ जाएगा. तेजस्वी यादव ने कहा कि किसानों के मुद्दों को लेकर वह संसद से लेकर सड़क तक कृषि बिल का विरोध करते हैं.