ब्रेकिंग न्यूज़

Civil Court Bomb Threat : सिविल कोर्ट को उड़ाने की फिर मिली धमकी, 24 घंटे के भीतर दूसरी बार कॉल से मचा हड़कंप Patna Traffic Update : पटना का इनकम टैक्स गोलंबर बदलेगा, ट्रैफिक व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा परिवर्तन; जानिए नीतीश सरकार का नया प्रोजेक्ट Bihar Budget Session : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र: महिला सुरक्षा पर हंगामे के आसार, आज कई विभागों से जुड़े सवालों पर होगी चर्चा Pahadi Saidpur Nala : पटना के पहाड़ी-सैदपुर नाले में गिरा छात्र: सुरक्षा घेरा ध्वस्त, निर्माण कार्य में लापरवाही से हुआ हादसा Bihar police dispute : होटल में खाने का पैसा मांगना पड़ा महंगा: मालिक से मारपीट का आरोप, SHO पर गंभीर सवाल; एसपी और डीआईजी से शिकायत Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी Teacher Vacancy 2026 : बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 46 हजार पदों के लिए BPSC ने जारी किया नोटिस, विज्ञापन जल्द Bihar weather : बिहार में ठंड पड़ी कमजोर, न्यूनतम तापमान बढ़ा; उत्तर बिहार में सुबह घने कोहरे की संभावना

किसान-गरीब विरोधी है मोदी सरकार, जबरन चाहती है कानून को थोपना

किसान-गरीब विरोधी है मोदी सरकार, जबरन चाहती है कानून को थोपना

18-Sep-2020 11:12 AM

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक बार पिर तेजस्वी यादव ने अब किसानों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार किसान और गरीब विरोधी है. 

आरजेडी करती है विरोध

तेजस्वी यादव ने कहा कि नौजवान के बाद किसान अब सरकार के निशाने पर है. आरजेडी किसान विरोधी ड़बल इंजन सरकार द्वारा लोकसभा में पारित किसान विरोधी अध्यादेशों पर मुखरता से अपना पुरजोर विरोध प्रकट करती है.बेरोज़गार युवा और किसान मिलकर इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे. 

जबरन थोपना चाहती है कानून

तेजस्वी यादव ने कहा कि मैं शुरू से कहता आया हूं कि NDA की सरकार किसान, मज़दूर, गरीब विरोधी सरकार है. ये लोग विरोधी कानून को जबरदस्ती थोपना चाहते हैं. ये कानून पूरी तरीके से किसान विरोधी कानून है जिससे किसानों को लगातार नुकसान होगा और इसका प्रभाव हमारे देश पर पड़ेगा.

बिल की खास बातें

-कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) विधेयक,2020 के तहत किसान देश के किसी भी कोने में अपनी उपज की बिक्री कर सकेंगे. अगर राज्य में उन्हें उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा या मंडी सुविधा नहीं है तो किसान अपनी फसलों को किसी दूसरे राज्य में ले जाकर फसलों को बेंच सकता है. साथ ही फसलों को ऑनलाइन माध्यमों से भी बेंचा जा सकेगा, और बेहतर दाम मिलेंगे.
 -मूल्य आश्वासन तथा कृषि सेवाओं पर किसान (सशक्तिकरण और संरक्षण) समझौता, 2020 के तहत किसानों की आय बढ़ाने को लेकर ध्यान दिया गया है. इसके माध्यम से सरकार बिचौलिओं को खत्म करना चाहती है. ताकि किसान को उचित मूल्य मिल सके. इससे एक आपूर्ति चैन तैयार करने की कोशिश कर रही है सरकार.
 -आवश्यक वस्तु (संशोधन), 2020 के तहत अनाज, खाद्य तेल, आलू-प्याज को आनिवार्य वस्तु नहीं रह गई हैं. इनका अब भंडारण किया जाएगा. इसके तहत कृषि में विदेशी निवेश को आकर्षित करने का सरकार प्रयास कर रही है.