महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार
27-Sep-2020 01:30 PM
PATNA : विधानसभा चुनाव में आरजेडी की तरफ से बेरोजगारी को मुद्दा बनाया जाने के बाद अब बीजेपी भी पलटवार के मूड में आ गई है. बिहार बीजेपी ने तेजस्वी के मिशन बेरोजगारी का जवाब अपने युवा कार्ड से दिया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल ने आज विधानसभा चुनाव को लेकर युवाओं के लिए बुकलेट जारी किया. इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संजय मयूख विधायक संजीव चौरसिया और पूर्व विधायक संजय टाइगर भी मौजूद रहे.
डॉक्टर संजय जयसवाल ने इस बुकलेट को जारी करते हुए कहा कि बिहार में युवाओं की ताकत सबसे ज्यादा है और राज्य में एनडीए की सरकार रहते हुए युवाओं के लिए सबसे ज्यादा काम बीजेपी ने किया है. 2005 में बिहार के अंदर सत्ता में आने के बाद एनडीए सरकार ने युवाओं को सबसे ज्यादा रोजगार दिया और आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा.
बीजेपी के राष्ट्रीय युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या भी कल बिहार आएंगे. बताया जा रहा है चुनाव को लेकर बीजेपी ने उनका कार्यक्रम तय किया है. जिससे युवाओं को लुभाया जा सके हैं. राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कल ही तेजस्वी सूर्या को अध्यक्ष बनाया है. बता दें कि बिहार में युवाओं पर सभी दल डोरे डाल फायदा उठाने की कोशिश में जुटे हैं. सभी अपना-अपना दाव खेल रहे हैं.