ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?

तेजस्वी के खिलाफ नया पोस्टर, विरोधियों ने मांगा 56 दिन का हिसाब

तेजस्वी के खिलाफ नया पोस्टर, विरोधियों ने मांगा 56 दिन का हिसाब

17-Jun-2020 07:39 AM

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले से बिहार में पोस्टरवार जारी है. इस बीच फिर एक बार तेजस्वी यादव पर पलटवार किया गया है. पटना के कई जगहों पर तेजस्वी यादव का नया पोस्टर पर लिखा गया है कि भ्रष्टाचार के महा मंडलेश्वर का प्रवास कहां पर है. 

पोस्टर पर यही भी लिखा गया है कि भ्रष्टाचारी राजा 27 साल 6 माह के न्यायिक प्रवास पर रहे है. भ्रष्टाचारी राजकुमार 56 दिनों तक अज्ञातवास पर रहे है. एक कैप्शन यह भी दिया गया है कि जानता है सारा बिहार, संपत्ति अर्जन में मस्त है पूरा परिवार.

यह पोस्टर किसने लगाया है. इसका जिक्र नहीं है. लेकिन बिहार में एक साल पहले से ही पोस्टर वारी जारी है. जेडीयू के पोस्टर क्यू करें विचार ठीके तो हैं नीतीश कुमार के बाद से बिहार में राजनीति तेज हैं. एक दूसरे पर पलटवार करने के लिए सभी पार्टी रातों-रात पटना की सड़कों पर पोस्टर लगा देती है और फिर शुरू हो जाता है सियासत. लेकिन इस पोस्टर वार में आरजेडी और जेडीयू सबसे से आगे हैं.