ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / सृजन घोटाले को लेकर तेजस्वी फिर हमलावर, बोले.. 55 घोटालों वाली सरकार बड़ी...

सृजन घोटाले को लेकर तेजस्वी फिर हमलावर, बोले.. 55 घोटालों वाली सरकार बड़ी मछलियों को बचा रही है

28-Jun-2020 12:20 PM

PATNA : सृजन घोटाला मामले में सीबीआई की तरफ से चार्जसीट दाखिल किए जाने के बाद बिहार की सियासत एक बार फिर नए सिरे से गरमा गई है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि नीतीश सरकार सृजन घोटाले में बड़ी मछलियों को बचा रही है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि 33 सौ करोड़ रुपए के सृजन घोटाले में आरोपियों को सरकार संरक्षण देती रही है. 


तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में कुल 55 घोटाले नीतीश शासन के दौरान हुए हैं. चारा घोटाला केवल 46 करोड़ का था. लेकिन बिहार में जो घोटाले हुए हैं उनमें बड़ी रकम की लूट की गई. सीबीआई ने पूर्व आईएएस अधिकारी केपी रमैया के खिलाफ चार्जशीट किया है. लेकिन सरकार ने चुनाव के बाद केपी रमैया को लैंड ट्रिब्यूनल का अध्यक्ष बनाया था.

 तेजस्वी यादव आज भोजपुर जा रहे हैं जहां वह गलवान घाटी में शहीद हुए सपूत चंदन के परिजनों से मुलाकात करेंगे. तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में हर जगह घोटाला ही घोटाला है. पटना में जलजमाव के हालात बता रहे हैं कि नगर निगम में भी बड़ा घोटाला हुआ है. उत्तर बिहार में लोग बाढ़ के खतरे का सामना कर रहे हैं जल जमाव के कारण सभी जिला मुख्यालय के लोग परेशान हैं और सरकार ने जल जमाव से निजात के लिए जिस तरह करोड़ों रुपए रहा है उसका कोई नतीजा नहीं निकला. चीनी सेना के साथ झड़प में शहीद हुए भारतीय सपूतों को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें अपनी सेना पर गर्व है और भारतीय सेना के साथ देश का हर नागरिक खड़ा है. तेजस्वी यादव ने कहा कि वह शहीद चंदन के परिजनों से मुलाकात करने जा रहे हैं