Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च
12-Jul-2020 10:51 AM
PATNA : कोरोना संक्रमण के बीच बिहार में विधानसभा चुनाव समय पर कराए जाएं या नहीं इसको लेकर सियासी बयानबाजी जारी है. बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने विधानसभा चुनाव कराए जाने का पर एतराज जताने वाले नेताओं पर शनिवार को तंज कसा था. सुशील मोदी के ट्वीट में पहले आरजेडी की बजाय उन सभी दलों पर निशाना साधा गया था जो चुनाव कराए जाने पर ऐतराज जता रहे हैं. लेकिन जब एनडीए में चिराग पासवान का नाम सामने आ गया तब सुशील मोदी ने केवल आरजेडी पर हमला बोलते हुए ट्वीट कर दिया.
अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सुशील मोदी के इस ट्वीट पर पलटवार किया है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में बीजेपी नीतीश कुमार कि पिछलग्गू पार्टी बनकर रह गई है. आरजेडी का डर ऐसा है कि 24 साल से डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी नीतीश के पिछलग्गू बने हुए हैं सुशील मोदी को खुली चुनौती देते हुए कहा है कि हिम्मत है तो अकेले चुनाव लड़ कर देख लीजिए.
तेजस्वी यादव ने सुशील कुमार मोदी पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा है कि कमजोर और गैर स्वाभिमानी होने की वजह से सुशील मोदी 2013 में नीतीश कुमार की तरफ से लतियाये जाने के बावजूद 2017 में वापस उन्हीं के पास पहुंच गए. नेता प्रतिपक्ष ने पूछा है कि आखिर 2017 में सुशील मोदी किस रीजन और विजन के साथ सरकार में शामिल हुए उन्हें इसका जवाब देना चाहिए.