ब्रेकिंग न्यूज़

महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार

Home / news / बिहार चुनाव में 'हाथरस' बनेगा चुनावी मुद्दा, योगी के बहाने तेजस्वी ने NDA...

बिहार चुनाव में 'हाथरस' बनेगा चुनावी मुद्दा, योगी के बहाने तेजस्वी ने NDA को घेरा

30-Sep-2020 12:54 PM

PATNA : उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए गैंगरेप और मर्डर की घटना को बिहार चुनाव में मुद्दा बनाने की कोशिश शुरू हो गई है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने हाथरस कांड को लेकर योगी सरकार के बहाने एनडीए पर हमला बोला है. तेजस्वी ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर एनडीए को खारिज करने की मांग रखी है.

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है जघन्य ने हाथरस से सामूहिक बलात्कार और हत्या कांड में सरकार पुलिस प्रशासन और न्याय व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है. बीजेपी ने अपने स्त्री और दलित विरोधी चरित्र को एक बार फिर रेखांकित किया है. देश समझ चुका है कि बेटी बचाओ एक चेतावनी थी, बेटियों से अगर प्यार है तो एनडीए का तिरस्कार करना होगा. हाथरस कांड को लेकर बिहार चुनाव के बीच एनडीए की घेराबंदी तेज कर दी है.



 

14 सितंबर को हुआ था गैंगरेप

14 सितंबर को चार युवकों ने एक दलित युवती के साथ गैंगरेप किया. गैंगरेप के दौरान उसकी पिटाई की. यही नहीं आरोपियों ने उसकी जीभ तक काट डाली. 15 दिन तक दिल्ली में इलाज के दौरान हॉस्पिटल में उसकी मौत हो गई. विरोध के बीच यूपी पुलिस ने पीड़िता का अंतिम संस्कार करा दिया. पीएम मोदी ने सीएम योगी से बात कर कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है. वही, सीएम योगी ने जांच के लिए एसआईटी की टीम गठित कर ली है. पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.  इस घटना के बाद पूरे देश में गुस्सा है.