ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: पुलिस वैन को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल, चालक फरार पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 'बाबू मुझे तुम्हारे गालों में रंग लगाना है....', होली में गर्ल फ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, जमकर हुई कुटाई; अब थाना पहुंचा मामला तो...

तेज रफ़्तार वाहन ने महिला को रौंदा, मौके पर हुई मौत; परिजनों में मचा कोहराम

18-Feb-2024 01:42 PM

By First Bihar

NALANDA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता है जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नालंदा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां अज्ञात वाहन ने महिला को रौंद कर मौके पर  मौत हो गई। 


मिली जानकारी के अनुसार, नालंदा में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृत महिला अपने पुत्र के साथ रहती थी। वहीं पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वापस अपने गांव लौट रही थी। इसी दौरान एकंगरसराय थाना क्षेत्र के बिहारशरीफ जहानाबाद मार्ग पर हिरायबिगहा गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई।  


मृतका की पहचान तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के धरमपुर निवासी महेश प्रसाद की 65 वर्षीया पत्नी कांति देवी के रुप में हुई है। मृतका के पुत्र प्रभाकर रंजन ने बताया कि मां के साथ एकंगरसराय में किराया के मकान में रहता हैं। रिश्तेदार में एक शादी समारोह है। जिसमें शामिल होने के लिए कुछ सामान लेने के लिए गांव जा रही थी। इसी दौरान जैसे ही हिरायबिगहा के पास बस से उतरी तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार वाहन रौंदते हुए निकल गया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


उधर,  घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामले को लेकर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।