ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / तेज रफ़्तार ट्रक ने एक ही परिवार के तीन लोगों को कुचला, हादसे...

तेज रफ़्तार ट्रक ने एक ही परिवार के तीन लोगों को कुचला, हादसे में पति की हुई दर्दनाक मौत

17-Jan-2023 03:18 PM

By RAKESH KUMAR

ARA : बिहार में रफ़्तार का कहर जारी है।  राज्य के अंदर हररोज किसी ने किसी जिले से सड़क हादसे में मौत की खबर निकल कर सामने आती रहती है। हालांकि, इसके रोकथाम को लेकर समय- समय पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन, इसके बाबजूद लोग अपनी आदतों से पीछे नहीं हट रहे हैं। इसका अब एक और उदहारण बिहार के भोजपुर जिले में देखने को मिला है। जहां एक तेज रफ़्तार ट्रक ने तीन लोगों को कुचल दिया है।  जिसमें एक की मौत हो गई है।  जबकि, बाकी दो लोगों के हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। 


मिली जानकारी के अनुसार, आरा में तेज रफ़्तार ट्रक ने पति-पत्नी समेत पुत्र को कुचल दिया है।  इस घटना में एक की मौत हो गई है। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यह घटना असधन मठिया मोड़ के पास हुई है। वहीं, घटना के बारे में बताया जा रहा है कि, गड़हनी थाना क्षेत्र के मंडुरी गांव के रहने वाले 75 वर्षीय नवल किशोर चौधरी अपनी पत्नी जीतन देवी और पुत्र धरीक्षण कुमार के साथ इलाज कराने पटना जा रहे थे। उसी दौरान असधन मठिया मोड़ के पास अन्यंत्रित ट्रक ने बाइक सवार तीनों को कुचल दिया।  जिसमें नवल किशोर चौधरी (75 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, पत्नी जीतन देवी का एक पैर कट गया और रीढ़ की हड्डी भी टूट गई। जबकि पुत्र धरीक्षण कुमार आंशिक रूप से जख्मी है। 


इधर, इस घटना के बाद पहुंची पुलिस टीम ने तत्काल जख्मी महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। इसके साथ ही  मृतक के शव को अपने कब्जे में लेते हुए सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराई। .शव का पोस्टमार्टम कराने आये गड़हनी थाना के पुलिसकर्मी संजय कुमार यादव ने बताया कि राहगीरों के द्वारा सूचना दी गई थी कि, असधन मठिया मोड़ के पास दुर्घटना हुआ है।  जिसके बाद इस सूचना पर हमलोग पहुंचे तो पत्नी को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजे। जबकि घटनास्थल पर बुजर्ग व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम करा कर आगे की पुलिस प्रक्रिया की जा रही है। जिस ट्रक से दुर्घटना हुआ है, उसको ट्रेस लिया जा रहा है।