Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन का नियम बदला! अब सभी कोर्स में एंट्रेंस एग्जाम से होगा दाखिला, जानें पूरी डिटेल बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज
22-Mar-2023 12:22 PM
By First Bihar
KISHANGANJ : बिहार में रफ़्तार का कहर जारी है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं से इस तरह की खबरें निकल कर सामने आती रहती है, जिसमें लोगों की मौत हो जाती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला किशनगंज से निकल कर सामने आया है। जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। इनलोगों की बाइक में ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मारा जिसमें ये लोग गिर गए और घटनास्थल पर ही इनकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, किशनगंज में एक ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। यह घटना छत्तरगाछ थाना क्षेत्र के किशनगंज-ठाकुरगंज मुख्य सड़क के मीरामनी पुल के पास हुई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक के परखच्चे उड़ गए। जिसमें दोनों बाइक सवार युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हों गई है। इस घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार बताया जा रहा है।
वहीं, इस घटना में मृत दोनों युवक की पहचान बेलबाड़ी निवासी मंसूर आलम (26) और रसिया पंचायत निवासी असफाक आलम (22) के रूप में हुई है। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। घटना स्थल पर छत्तरगाछ ओपी प्रभारी ओम प्रकाश दल बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने घटनाग्रस्त बाइक और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया।
इधर, इस घटना को लेकर पुलिस टीम ने बताया कि, ये दोनों युवक छत्तरगाछ से बेलबाड़ी जा रहे थे। इसी क्रम में मिरामनी पुल के समीप किशनगंज की और से आ रही तेज रफ़्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया। इससे मौके पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हों गई। पुलिस ने दोनों शवो को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज सदर अस्पताल भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।