ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर करप्शन केस में फंसे 'अधीक्षण अभियंता' की बंद फाइल फिर खुलेगी, पत्नी-परिवार के नाम पर करोड़ों की संपत्ति और 1976 के पत्र को आधार बनाकर बच निकलिए...अब यह नहीं चलेगा, पढ़ें.... CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम

Home / news / BIHAR NEWS : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने अधेड़ को रौंदा, मौके पर हुई...

BIHAR NEWS : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने अधेड़ को रौंदा, मौके पर हुई मौत; परिजनों में मातम का माहौल

28-Oct-2024 01:28 PM

By First Bihar

NAWADA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जाएं सड़क हादसे में जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नवादा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सिरदला थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 50 वर्षीय व्यक्ति को रौंद दिया हैं। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 


वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान लौंद गांव निवासी ललन कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि वो किसी काम को लेकर बाइक से जा रहे थे, तभी लौंद-पदमौल रोड पर एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। उसके बाद पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार को सौंप दिया।


थाना प्रभारी ने इस घटना पर दुख जताते हुए तेज रफ्तार ट्रैक्टरों पर नियंत्रण की जरूरत बताई है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में इस तरह के हादसे लगातार बढ़ रहे हैं, जिसका मुख्य कारण अवैध बालू खनन बताया जा रहा है। जिले में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से बालू खनन का काम चल रहा है. जिसके बाद ट्रैक्टर चालक चोरी-छिपे बालू लेकर तेज रफ्तार में भागते हैं। इस बेलगाम गति के चलते सड़क दुर्घटनाएं आम हो गई हैं, जिनमें कई निर्दोष लोगों की जान जा रही है। 


इधर, घटना सेआक्रोशित ग्रामीणों ने तेज रफ्तार ट्रैक्टरों और अवैध बालू खनन के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग की है। लेकिन प्रशासन की ओर से कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की जा रही है। लिहाजा बालू माफिया और ट्रैक्टर चालक बेखौफ होकर सड़कों पर बेलगाम घूम रहे हैं। दुर्घटनाओं को अंजाम देते हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में लोगों का आक्रोश बढ़ गया है और वे प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।